IPL में युवा बल्लेबाज ने कह दी बड़ी बात, बोला- मैं टीम इंडिया का भी बेस्ट फिनिशर हो सकता हूं

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग को इस बात पर पक्का यकीन है कि वे एक जबरदस्त मैच फिनिशर साबित हो सकते हैं। यह बात उन्होंने केवल राजस्थान रॉयल्स के लिए नहीं कही है बल्कि वे टीम इंडिया में भी अपना आने वाला कैरियर देख रहे हैं। रियान पराग मानते हैं कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी एक बहुत असरदार फिनिशर साबित हो सकते हैं।

अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुका ये खिलाड़ी 2018 में न्यूजीलैंड में हुआ वर्ल्ड कप जीत चुका है और 20 साल का ये खिलाड़ी अपने करियर में ठीक-ठाक तरीके से आगे बढ़ रहा है।

आईपीएल 2022 में युवा खिलाड़ी का बड़ा दावा

आईपीएल 2022 में युवा खिलाड़ी का बड़ा दावा

यह बैटिंग ऑलराउंडर आईपीएल में अपने चौथे सीजन में है। उन्होंने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यु किया था और पिछले तीन सीजन से वे राजस्थान रॉयल्स के साथी बने हुए हैं। लेकिन आईपीएल 2021 में खराब प्रदर्शन के बाद रॉयल्स ने उनको रिलीज कर दिया था। हालांकि मेगा ऑक्शन में 3.8 करोड रुपए में इस खिलाड़ी को फिर से खरीद लिया गया और इस दौरान गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी रियान पराग को लेना चाहते थे।

मैं अपनी ज्यादा तारीफ नहीं करना चाहता लेकिन..

मैं अपनी ज्यादा तारीफ नहीं करना चाहता लेकिन..

गुवाहाटी का ये खिलाड़ी मानता है कि अभी उनको अपने खेल के कुछ पक्षों पर काम करने की जरूरत है ताकि वह राजस्थान रॉयल्स और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी लंबे समय तक बने रहे। क्रिक्ट्रैकर द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में रियान पराग ने कहा है, "मैं अपनी ज्यादा तारीफ नहीं करना चाहता लेकिन मुझे लगता है कि मैं ना केवल राजस्थान रॉयल्स के लिए, बल्कि आने वाले सालों में भारत के लिए भी बेस्ट फिनिशर हो सकता हूं। मेरे पास सभी तरह की स्किल मौजूद है। मेरे पास ऑलराउंडर क्षमता मौजूद है और केवल बैटिंग की बात नहीं है, फील्डिंग और बॉलिंग भी मौजूद है।"

'हां मुझे काफी काम करने की अभी जरूरत है'

'हां मुझे काफी काम करने की अभी जरूरत है'

उन्होंने आगे कहा, "हां मुझे काफी काम करने की अभी जरूरत है और मुझे निरंतरता भी दिखानी होगी। मैं काफी कामों पर मैं कई क्षेत्रों में पहले ही काम कर चुका हूं लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि मैं राजस्थान रॉयल्स और अपने देश के लिए भी काफी अच्छा कर सकता हूं।"

34 आईपीएल मैचों में पराग ने 15.83 की औसत और 120.13 के स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए हैं। वह अपनी स्पिन-गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं, हालांकि आईपीएल में उनके पास केवल तीन विकेट हैं। पराग के पास सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ सीजन में अपनी घरेलू टीम, असम का नेतृत्व करने का भी अनुभव है।

 राजस्थान रॉयल्स की बढ़िया शुरुआत हुई है-

राजस्थान रॉयल्स की बढ़िया शुरुआत हुई है-

रियान पराग का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा जो आज यानी 14 अप्रैल को होगा।

जहां तक राजस्थान रॉयल्स के अभियान की बात है तो वे इस समय 4 में से तीन मुकाबले जीतकर अंक तालिका में फिलहाल नंबर एक पर बने हुए हैं। फिलहाल छह टीमों के छह अंक हैं लेकिन रन रेट के आधार पर राजस्थान रॉयल्स नंबर एक हैं। 14 अप्रैल के मुकाबले में राजस्थान या गुजरात के पास 8 अंक हासिल करके मजबूती से टॉप पर बने रहने का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+