सहवाग जैसे 'लीजेंड' को देनी पड़ी सफाई, प्रज्ञान ओझा हुए दुखी- 'हमारे इकोसिस्टम में गड़बड़ है'
नई दिल्ली, 8 अप्रैल: आईपीएल 2022 में बुधवार रात मुंबई इंडियंस पर कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बारे में वीरेंद्र सहवाग को अपनी हल्की-फुल्की टिप्पणियों पर सफाई देनी पड़ी थी जिसके बाद भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने ट्विटर पर निराशा व्यक्त की। ओझा ने लिखा कि हमारे इकोसिस्टम में कुछ गड़बड़ है जो सहवाग जैसे दिग्गज को अपने विचारों के लिए सफाई देनी पड़ी।
यह भी पढे़ं- बाबर आजम का बड़ा कारमाना, ICC के ऑल-टाइम ODI बल्लेबाजों में 'गॉड' सचिन को पछाड़ दिया

'वडापाव' ट्वीट के लिए ट्रोल का सामना करना पड़ा था
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज को अपने 'वडापाव' ट्वीट के लिए ट्रोल का सामना करना पड़ा था। यह ट्वीट उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा पैट कमिंस की जुझारू पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस (एमआई) को हराने के बाद पोस्ट किया था। पैट कमिंस के खेलने के बाद सहवाग ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा, "मुंह से निवाला छीन लिया, सॉरी वडापाव छीन लिया।"

फिर सफाई देनी पड़ गई
पैट कमिंस, क्लीन हिटिंग के सबसे जबरदस्त प्रदर्शनों में से एक को कर गए और 15 गेंद में 56 रन बना गए। यह ट्वीट जाहिर तौर पर एमआई या रोहित के प्रशंसकों के साथ अच्छा नहीं हुआ और सहवाग को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना पड़ा।
सहवाग ने फिर से ट्विटर पर कहा कि उनका 'वडापाव' से मतलब मुंबई के लिए था और रोहित के प्रशंसकों को शांत हो जाना चाहिए और किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी चाहिए। सहवाग को यह भी कहना पड़ा कि मैं कई फैंस से भी ज्यादा रोहित की बैटिंग का फैन हूं।
ओझा ने किया ये ट्वीट-
ओझा को ट्वीट करके कहना पड़ा कि हमारे इकोसिस्टम में जरूर कुछ गड़बड़ है जो एक खेल के दिग्गज को अपने नजरिए के लिए भी सफाई देनी पड़ी क्योंकि उनको फेसलेस ट्रोल का सामना करना पड़ा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने 14 गेंदों में अर्धशतक बनाकर खेल को बहुत आसान कर दिया, जिससे उनकी टीम को सीजन का अपना तीसरा मैच पांच विकेट से जीतने में मदद मिली।
इस प्रक्रिया में, कमिंस ने तेज अर्धशतक के आईपीएल रिकॉर्ड की बराबरी की और अब शीर्ष पर केएल राहुल के साथ बराबरी पर है।
फिलहाल केकेआर सीजन को जीतने के लिए सबसे बढ़िया टीम के तौर पर उभरे हैं। बाकी टीमों में लखनऊ ने दम दिखाया है। फिलहाल ये दोनों टीमे 6-6 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications