IPL 2022 : नीलामी में अनसोल्ड रहे पीयूष चावला की हुई वापसी, मिली अहम जिम्मेदारी
मुंबई : आईपीएल के 15वें सीजन के लिए बेंगलुरू में दो दिन नीलामी हुई थी, जिसमें कई ऐसे दिग्गज अनसोल्ड रहे, जो आईपीएल करियर में खूब छाए रहे थे। उन्हीं में से एक हैं स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला, जो भले ही नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन एक नई जिम्मेदारी के साथ एक बार फिर आईपीएल से जुड़ गए हैं।

जी हां, अब पीयूष चावला आईपीएल में कमेंटेटर के तौर पर नई पारी की शुरुआत करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके सुरेश रैना भी इसी भूमिका में नजर आएंगे जो खुद नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। अब रैना की मदद से टीम इंडिया के उनके पूर्व साथी पीयूष चावला भी आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान रैना के साथ हिंदी कमेंट्री करते नजर आएंगे। 2011 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य चावला आईपीएल इतिहास में एक सफल गेंदबाज भी हैं। चावला पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के सदस्य थे। चावला आईपीएल के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 165 आईपीएल मैचों में 157 विकेट लिए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चावला आगामी आईपीएल में हिंदी में कमेंट करेंगे।
यह भी पढ़ें- झारखंड ने बनाया क्रिकेट का मजाक, 1297 रन बनाए, विशाल बढ़त के साथ खत्म किया मैच
सुरेश रैना के साथ-साथ भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री आईपीएल के दौरान कमेंट्री करते नजर आएंगे। रैना को फरवरी में आईपीएल 2022 की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। रवि शास्त्री 2017 में टीम इंडिया के कोच बने थे। इसके बाद वह पहली बार कमेंटेटर के तौर पर वापसी कर रहे हैं। वह और सुरेश रैना हिंदी में कमेंट्री करेंगे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शास्त्री लंबे समय से अंग्रेजी में कमेंट कर रहे हैं। अब वह पहली बार किसी नए रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications