IPL 2022: PBKS ने लिया बैटिंग का फैसला, RR ने किया टीम में एक बदलाव

मुंबई, 7 मई: आज आईपीएल 2022 के 52वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला हो रहा है। पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। मयंक अग्रवाल की टीम उसी टीम के साथ खेलने उतरी है जो पिछले मुकाबले में भी खेली थी।

IPL 2022: PBKS opt to bat first while Rajasthan Royals makes one changes in playing eleven

लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने एक बदलाव किया है उसने करुण नायर की जगह पर यशस्वी जायसवाल को लिया है। इस टीम की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन

यह भी पढ़ें- कौन हैं 30 साल बाद एथलेटिक्स में कीर्तिमान बनाने वाले अविनाश साबले, रिकॉर्ड तोड़ना है इनकी आदत

राजस्थान रॉयल्स की टीम हमेशा फिसलने के लिए जानी जाती है। इसी वजह से उन्होंने 2008 के बाद से कोई भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि इस बार उनको मेगा नीलामी में बेहतर टीम मिली है लेकिन कुछ हारों ने टीम को परेशान किया है। सबसे बड़ी कमी जोस बटलर पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता है और संजू सैमसन ने कोई भी प्रचंड फॉर्म नहीं दिखाई है। गेंदबाजी के मोर्चे पर प्रसिद्ध कृष्णा कभी चलते हैं, कभी फ्लॉप हो जाते हैं। पिछले मुकाबले में युजवेंद्र चहल भी विफल रहे थे।

RR

इस मुकाबले से पहले संजू सैमसन और प्रसिद्ध कृष्णा ने स्वीकार किया है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही है। अब देखना होगा कि वे पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसे खेलते हैं।

फिर भी राजस्थान को शुक्रगुजार होना चाहिए कि वे 10 में 6 मैच जीत चुके हैं और अंक तालिका में नंबर 3 पर हैं। पंबाज किंग्स की टीम 10 में 5 मैच जीत चुकी है। पंजाब किंग्स इस मैच को जीतकर पूरी अंक तालिका का समीकरण बदल देगी। देखते हैं पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को हराने वाली यह टीम इस बार क्या करती है। पंजाब की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (सी), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+