मुंबई की हार की हैट्रिक से अभी सब खत्म नहीं हुआ, कोच शेन बॉन्ड ने कहा- टीम का गेम पलटेगा
नई दिल्ली, 8 अप्रैल: मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन में दुर्गति के बावजूद उनके बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड को यकीन है कि यह टीम अभी वापसी करेगी। आमतौर पर मुंबई को सीजन में धीमी शुरुआत के लिए जाना जाता है लेकिन पिछले सीजन से यह टीम फीकी दिखाई दे रही है। इस बार तो उसके बाद अपने कई अहम खिलाड़ी भी मौजूद नहीं हैं।

शेन बॉन्ड अपने समय के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक थे और उनका कहना है कि मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों में दबाव में प्रदर्शन करने की प्रवृत्ति है। उनका यह भी कहना है कि मुंबई इंडियंस के पास तीनों हारे हुए मुकाबलों में वापसी करने का मौका था लेकिन उन्होंने जीत का वह एक चांस गंवा दिया। रोहित शर्मा एंड कंपनी आईपीएल सीजन 2022 के अपने शुरुआती तीनों मैच गंवा चुकी है और पॉइंट टेबल के नीचे गिरी हुई है।
यह भी पढ़ें- IPL 2013 में चहल को साथी खिलाड़ी ने 15वीं मंजिल से लटका दिया था, सनसनीखेज खुलासे से मचा हड़कंप
बुधवार को मुंबई इंडियंस की टीम ने केकेआर के खिलाफ भी हार का सामना किया क्योंकि पैटकमिंस अचानक ऐसे तूफान के तौर पर उभर कर आए जिसकी उम्मीद रोहित शर्मा ने नहीं की थी। कमिंस ने कभी कभार देखी जाने वाली पारी खेली जो 15 गेंदों पर 56 रन देकर गई थी। हालांकि शेन बॉन्ड को लगता है कि मुंबई इंडियंस की टीम के पास हर मुकाबले में अब वापसी के चांस है लेकिन उसके लिए उनको नाजुक मौकों पर वापसी करना सीखना होगा।

हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम पिछले सीजन में भी ऐसा कर चुकी है। बॉन्ड ने कहा, "हम आसानी से चीजों को फिक्स कर सकते हैं, अगर हम अपने प्लान के साथ चिपके रहे और जब दबाव आए तो हमें बेहतर गेंदबाजी करने की जरूरत है और तब ऐसा लगता है कि आप टीम में बदलाव देख पाआगे।
शेन बॉन्ड ने कहा, जैसा की मैंने कहा, जब-जब हमने अपने प्लान पर टिकने की कोशिश की है, तब-तब हमको बहुत सफलता मिली है। हमने पिछले गेम में भी ऐसा किया। जब आंद्रे रसेल के खिलाफ बॉलिंग की, या फिर वेंकटेश अय्यर के खिलाफ। हमने अय्यर को उनके अर्धशतक के लिए काफी मेहनत कराई। हमारे पास केवल एक खिलाड़ी था जो हर मैच में बीच में आया और 10-11 गेंदों पर 30 प्लस का स्कोर करके चला गया जिसने मैच को हमसे छीन लिया।
रोहित शर्मा की टीम को अगला मुकाबला फाफ डु प्लेसिस की आरसीबी से खेलना है। रोहित को यह मैच जीतना मुश्किल होगा क्योंकि आरसीबी के पास भी बहुत ही खतरनाक बैटिंग लाइन अप जो राजस्थान रॉयल्य के खिलाफ हारी हुई बाजी को जिता चुकी है। यह मैच 9 अप्रैल को होगा।












Click it and Unblock the Notifications