IPL 2022: धोनी ने युवा खिलाड़ी को दी सांत्वना, कैच ड्रॉप करने के बाद हो गया था निराश

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा मुकेश चौधरी के लिए मिला-जुला मैच साबित हुआ। मंगलवार को हुए इस मैच में पेसर ने शॉर्ट बॉल पर विराट कोहली का विकेट लिया लेकिन उन्होंने सुयश और दिनेश कार्तिक जैसे खतरनाक बल्लेबाजों के कैच जरूर छोड़ दिए।

IPL 2022: MS Dhoni helps young Mukesh Choudhary after he dropped catch

भले ही सुयष का कैच ज्यादा भारी नहीं पड़ा लेकिन दिनेश कार्तिक अलग ही लय में थे और वे तेज खेल रहे थे। मुकेश चौधरी ने इस मुकाबले में 3 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट लिया है।

धोनी एक ऐसे इंसान है जो आमतौर पर खिलाड़ी की गलती के लिए उस पर भड़कते नहीं हैं बल्कि शांत दिमाग से उसको समझाते हैं, उसमें आत्मविश्वास भरते हैं।

इस मुकाबले में 15वें ओवर में लंकाई बॉलर महेश तीक्षणा ने खतरनाक शाहबाज अहमद को आउट करके चेन्नई सुपर किंग्स को खेल में वापस ला दिया था।

कैमरों ने तुरंत धोनी को युवा मुकेश की ओर चलते हुए देखा। सीएसके के पूर्व कप्तान ने नौजवान पर अपना हाथ रखा और उसे सांत्वना दी, क्योंकि उसने पिछली डिलीवरी पर एक कैच गिरा दिया था।

धोनी जैसे सीनियर क्रिकेटर के इस तरह के इशारे से एक युवा खिलाड़ी का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है और इसे सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने सराहा।

dhoni csk

जहां तक मुकाबले की बात है तो चेन्नई की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 216 रन बनाए थे। इसके जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना पाई। जीत से चेन्नई ने अपना खाता खोल लिया है। अब प्रतियोगिता में केवल मुंबई इंडियंस ही एकमात्र ऐसी टीम है जिसने एक भी जीत दर्ज नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+