IPL 2022: यह युवा खिलाड़ी कुछ कर जाएगा, जीत के बाद सेलिब्रेशन भी है हूबहू कोहली के जैसा
मुंबई, 8 अप्रैल: आयुष बडोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में खूब चल रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले जिसको कोई नहीं जानता था, अब वह 22 वर्षीय खिलाड़ी एक घरेलू नाम बन गया है। उन्होंने इस सीजन में अब तक लखनऊ सुपर जायंट के सभी चार मैचों में अपने बल्ले से प्रदर्शन किया है और केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने तीन जीत दर्ज की हैं। जिस टीम पर लोग दांव लगाना ही नहीं चाहते थे वह अब प्ले-ऑफ के लिए फेवरेट के तौर पर उभरी है। 22 वर्षीय आयुष ने अपने ताजा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का सामना किया और विजयी रन बनाए।

22 साल का आयुष बडोनी आज घर-घर का नाम बन गया
जब तीन गेंदों में एक की जरूरत थी तब बडोनी ने शार्दुल ठाकुर को छक्का लगाकर एलएसजी को जिता दिया। वह रिजल्ट से उत्साहित थे और उनके जश्न में भी ये स्पष्ट था। उन्होंने जीत के बाद अपना नाम दिखाते हुए जर्सी को पीछे से उठाया और फिर मुट्ठी बांधकर हवा में मुक्का मारा। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी अतीत में ऐसा बहुत कर चुके हैं।

केएल राहुल इस यंग गन से काफी प्रभावित हैं
सोशल मीडिया पर फैंस ने ने समानता को उजागर करने में देर नहीं लगाई क्योंकि उन्हें यकीन था कि बडोनी कोहली के तौर-तरीकों से प्रभावित होने वाले एक और युवा खिलाड़ी हैं। बडोनी ने उस खेल में सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया और 10 रन बनाए। मैच विजेता छक्का लगाने से पहले युवा डैशिंग खिलाड़ी ने एक चौका भी जमा दिया था।
अपने शुरुआती खेलों में इतना अच्छा प्रदर्शन करने के साथ, वह टीम में लंबे समय तक चलने के लिए तैयार है। एलएसजी कप्तान केएल राहुल इस यंग गन से काफी प्रभावित हैं और वे मैच के बाद बडोनी की तारीफ करते हुए पीछे नहीं हटे।
एलएसजी इस जीत के साथ दूसरे स्थान पर-
उन्होंने कहा, 'वह (बडोनी) हर बार बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं और दबाव में उन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके लिए बहुत अच्छी सीख है, उन्हें कड़ी मेहनत करते रहना और विनम्र रहना महत्वपूर्ण है। अब तक का पूरा टीम प्रयास रहा है। जिस तरह से सभी ने कदम बढ़ाया है वह शानदार है। "
इस बीच, एलएसजी इस जीत के साथ टीम स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। उनका अगला मुकाबला रविवार (10 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से होगा।












Click it and Unblock the Notifications