'बिना उम्र जाने राहुल भाई ने टीम में दी थी जगह', द्रविड़ का मुरीद हुआ दिग्गज स्पिनर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में आपको शायद ही कोई ऐसा क्रिकेटर मिले जिसका सम्मान पूर्व कप्तान और मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ से ज्यादा किया जाता हो। वो अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही एक टीम मैन रहे हैं और फिर चाहे उन्हें जो भी रोल दिया जाये या फिर कप्तान उनसे कुछ भी कहे, वो लगातार फैन्स का दिल जीतने का काम करते रहे। अपने खेल के दिनों में राहुल द्रविड़ ने टॉप ऑर्डर में जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी की तो वहीं पर जब टीम को जरूरत थी तो विकेटकीपिंग के लिये हाथ में ग्लव्स भी डाले, वहीं पर अपनी कप्तानी में भारतीय टीम के लिये कई यादगार जीत भी हासिल की।

Rahul Dravid

संन्यास लेने के बाद भी जब राहुल द्रविड़ को अंडर 19 क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी दी गई तो उन्होंने युवा खिलाड़ियों को तराशने का काम किया, जिसके चलते इंडिया ए और अंडर 19 की टीम को अपार सफलता दिलायी। उनकी कोचिंग की वजह से आज भारत के पास बेंच स्ट्रेंथ में भी वो मजबूती है कि वो एक समय में तीन टीमें उतार सकती हैं।

और पढ़ें: 'अब अगले सीजन धोनी का नहीं खेलना हो गया तय', कप्तानी छोड़ने के फैसले पर हैरान रह गये BCCI के पूर्व चयनकर्ता

राहुल ने की थी आईपीएल में तांबे की खोज

राहुल ने की थी आईपीएल में तांबे की खोज

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत की अंडर 19 टीम ने 2018 में विश्वकप जीता तो बीसीसीआई ने एनसीए के चीफ बनने की जिम्मेदारी दी और रोजमर्रा के ऑपरेशन्स पर नजर बनाये रखने को कहा। द्रविड़ ने इस जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया और जब पिछले साल रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो गया तो अब वो भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अपने छोटे से कार्यकाल में साउथ अफ्रीका दौरे को छोड़ दिया जाये तो उनका सफर अब तक काफी शानदार रहा है।

राहुल द्रविड़ के करियर की सफलताओं के बीच आईपीएल में बतौर मेंटॉर उनके कार्यकाल को लेकर बहुत कम बात की जाती है। राहुल द्रविड़ ने संन्यास लेने के बाद आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर मेंटॉर अपने करियर की शुरुआत की और कुछ युवा नगीनों को खोज के निकाला। यह राहुल द्रविड़ की खोज थी जिन्होंने दिग्गज लेग स्पिनर प्रवीण तांबे को ढूंढ कर निकाला जिनका आईपीएल में डेब्यू 41 साल की उम्र में हुआ।

बिना मेरी उम्र जाने द्रविड़ ने किया मेरा चयन

बिना मेरी उम्र जाने द्रविड़ ने किया मेरा चयन

प्रवीण तांबे ने आईपीएल में हैट्रिक चटकाने का काम किया जिनकी बोयपिक फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। प्रवीण तांबे ने अपनी कहानी सुनाते हुए द्रविड़ के साथ अपनी उस घटना के बारे में खुलासा किया जिससे उनकी महानता का पता चलता है।

स्पोर्टस कीड़ा को दिये गये इंटरव्यू में तांबे ने कहा,'राहुल द्रविड़ ने मेरे करियर के सफर में बहुत अहम रोल निभाया है। मैं आज जो कुछ भी हूं उन्ही की वजह से हूं। ट्रॉयल्स के उन दो तीन दिनों के दौरान उन्होंने कभी भी मेरी उम्र के बारे में नहीं पूछा। उन्होंने बस मेरे प्रदर्शन को देखा और मेरा चयन कर लिया। यह उनकी महानता है और उनकी सबसे खास बात है। मुझे लगता है कि राहुल भाई काफी हैरान थे जब उन्हें मेरी उम्र के बारे में पता चला। एक दिन जब मैं ब्रेकफास्ट टेबल पर था तो उन्होंने कहा कि प्रवीण मैंने आपको बिना आपकी उम्र जाने चेज किया। मैंने अखबार में देखा तो पता चला कि तुम लोगों की उम्र 41 हो गई है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह उनकी महानता दिखाता है।'

जल्द रिलीज होने वाली है प्रवीण तांबे की बायोपिक

जल्द रिलीज होने वाली है प्रवीण तांबे की बायोपिक

गौरतलब है कि प्रवीण तांबे के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्म कौन प्रवीण तांबे का ट्रेलर भी राहुल द्रविड़ की एक क्लिप के साथ शुरु होता है जिसमें वो इस गेंदबाज के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। तांबे ने इस दौरान बताया कि एक समय था जब वो अपने हर फैसले के लिये राहुल द्रविड़ के दिमाग का सहारा लेते थे लेकिन समय के साथ बातचीत का सिलसिला कम हो गया है।

उन्होंने कहा,'वो बहुत ज्यादा बिजी हैं जिसकी वजह से मैं उन्हें परेशान नहीं करता। मुझे पता है कि उन पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है। त्योहार के मौके पर मैं उन्हें व्हाटस एप मैसेज करता हूं और उसके लिये धन्यवाद कहता हूं जो उन्होंने मेरे लिये किया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+