अश्विन को बहुत सुधार और सोचने की जरूरत है, संगकारा ने साफ की अगले सीजन की सोच
नई दिल्ली, 30 मई: आरआर के स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के लिए आईपीएल 2022 अच्छा गया है। उन्होंने गेंद के साथ बल्ले से भी योगदान किया और बहुत सराहना बटोरी। लेकिन एक बात यह भी दिखाई दी कि अश्विन अपनी ऑफ स्पिन गेंदों को फेंकने में संघर्ष करते नजर आए। वे अधिकतर कैरम बॉल फेंकते थे। यह कुछ ऐसा है बहुत से लोगों को पसंद नहीं आया है। यहां तक राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा भी चाहते हैं कि रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिए खुद के खेल को और आगे बढ़ाएं।
Recommended Video

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने मेगा नीलामी के दौरान 35 वर्षीय अश्विन को अपनी टीम में शामिल किया। इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ऑफ स्पिनर ने 3/17 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ कुल 17 मैचों में 12 विकेट लिए। जाहिर है यह आंकड़ा थोड़ा कमतर है।
संगकारा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "ऐश (अश्विन) ने हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया है।"
श्रीलंकाई ने कहा, "अश्विन ने क्रिकेट की पिचों पर जो हासिल किया है, वह लीजेंड से कम नहीं है, फिर भी उनके लिए यहां सुधार की गुंजाइश मौजूद है, काफी सुधार और सोच की दरकार है, खासकर ऑफ स्पिन गेंदबाजी और अधिक करने के लिए इन सबकी जरूरत है।"
अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2022 के फाइनल में, अश्विन नंबर 6 पर भेजे जाने के बाद बल्ले से ज्यादा कुछ नहीं कर सके। वह अपने तीन ओवरों में भी बिना विकेट के रहे और 32 रन दिए।
गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर अपने पहले सीजन के साथ-साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने घरेलू दर्शकों के सामने आईपीएल जीता।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी ने आपस में की शादी, वर्ल्ड कप में निभा चुकी हैं अहम रोल
इससे पहले 2022 के टूर्नामेंट में, आर अश्विन हरभजन सिंह के बाद 150 विकेट लेने वाले दूसरे ऑफ स्पिनर बने थे। उन्होंने अप्रैल में बैंगलोर के खिलाफ मील का पत्थर हासिल किया। अश्विन के नाम कुछ अच्छी बैटिंग फिनिशिंग भी रही लेकिन इस सीजन में वह अब भी काफी कुछ सुधार करने की गुंजाइश छोड़ गए। खासकर उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी को देखने के लिए फैंस उतावले हैं।












Click it and Unblock the Notifications