इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी ने आपस में की शादी, वर्ल्ड कप में निभा चुकी हैं अहम रोल
नई दिल्ली, 30 मई: इंग्लैंड को 2017 एडिशन का महिला वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली दो खिलाड़ियों ने आपस में शादी कर ली है। ये हैं नेट साइवर और कैथरीन ब्रंट जिन्होंने 29 मई (रविवार) को शादी कर ली। क्रिकेटर से ब्रॉडकास्टर बनी इसा गुहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर का खुलासा किया। करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।

इस तरह से साइवर और ब्रंट भी न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट और ली ताहुहू और दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कप और डेन वैन नीकेर्क की तरह समलैंगिक विवाह करने वाली एक और क्रिकेट जोड़ी बन गई। दोनों ने अक्टूबर 2019 में सगाई की। नेट साइवर और कैथरीन ब्रंट दोनों पिछले कुछ वर्षों से इंग्लैंड टीम के प्रमुख सदस्य रहे हैं।

दोनों की शादी आधिकारिक तौर पर सितंबर 2020 के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन फिर कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। इस जोड़े ने 2018 नए साल की पूर्व संध्या पर सगाई करने का फैसला किया था और अब चार साल बाद खुशी-खुशी शादी कर ली है।
यह भी पढ़ें- नेहरा ने एक कागज और कलम से लैपटॉप, मैकबुक को हरा दिया, GT के कोच को फैंस ने किया सलाम
कैथरीन ब्रंट और नट साइवर ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में आयोजित ICC महिला विश्व कप 2022 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। डिफेंडिंग चैंपियन के लिए शुरुआत खराब रही,अपने पहले तीन गेम गंवाए और उसके बाद से लगातार जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई।
लेकिन वे फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गए। कंगारू टीम वह प्रतियोगिता अपराजेय होकर जीती थी। अब इंग्लैंड का ध्यान अगले साल होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप पर होगा जो दक्षिण अफ्रीका में खेला जाना है। इंग्लैंड सबसे छोटे प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ आधुनिक टीमों में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications