कुलदीप यादव ने पंत को दिया अपने विकेटों का क्रेडिट, बोले- मैन ऑफ द मैच भी दूसरे बॉलर को दो
नई दिल्ली, 21 अप्रैल: कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव आईपीएल 2022 में सफलता के अलग ही रथ पर सवार है। यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक और मुकाबला जीत कर दिखाया है जो पंजाब किंग्स के खिलाफ हुआ था यहां उन्होंने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर गेंदबाजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया और 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए जिसके दम पर उनको मैन ऑफ द मैच भी दिया गया। इससे पहले कुलदीप यादव कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी जबरदस्त बॉलिंग कर चुके हैं।
Recommended Video

विकेट का क्रेडिट ऋषभ पंत को दिया
कुलदीप यादव ने अपनी नई फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए 6 मुकाबलों में 13 विकेट लिए हैं। मैच के बाद कुलदीप यादव ने बताया कि उन्होंने पंजाब के खिलाफ 2 विकेट कैसे लिए। कुलदीप यादव ने इन दोनों में से एक विकेट का क्रेडिट ऋषभ पंत को दिया है जो विकेट के पीछे खड़े थे। उन्होंने खुलासा किया कि पंत लगातार गेंदबाजों से कुछ ना कुछ बात करते रहते हैं। पंत ने उनको कहा कि आप राउंड द विकेट बोलिंग कीजिए लेकिन कुलदीप यादव इसमें दिलचस्पी नहीं रखते थे।

कप्तान अपने गेंदबाजों का पूरा समर्थन करता है
हालांकि उन्होंने अपने कप्तान की सुनी और फिर उनको ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नाथन इल्स का विकेट मिल गया। कुलदीप यादव ने बताया कि कैगिसो रबाडा को आउट करना भी एक प्लान का ही हिस्सा था। इतना ही नहीं कुलदीप यादव ने अपनी बेहतरीन फॉर्म का श्रेय भी ऋषभ पंत को दिया है और बताया है कि दिल्ली कैपिटल्स का यह कप्तान अपने गेंदबाजों का पूरा समर्थन करता है, भले ही उनके ओवर में कुछ रन पड़ जाएं, लेकिन वो परेशान नहीं होते हैं।

मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी को अक्षर पटेल के साथ शेयर करना चाहेंगे
कुलदीप यादव आगे कहते हैं इन सब चीजों से गेंदबाजों को काफी आत्मविश्वास मिलता है क्योंकि वह पैनिक नहीं होते हैं और शायद यही एक बड़ा पॉइंट है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम का मुकाबला शुक्रवार को राजस्थान के खिलाफ होगा। यह मुकाबला भी कोविड-19 आउटब्रेक के चलते मुंबई में शिफ्ट कर दिया गया है। मजेदार बात यह है कि कुलदीप यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पहले ही बोल दिया था कि वह इस मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी को अक्षर पटेल के साथ शेयर करना चाहेंगे।

इस अवार्ड को लेने के हकदार हैं अक्षर पटेल-
कुलदीप ने कहा कि अक्षर पटेल ने बीच के ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी और 2 विकेट हासिल किए थे। कुलदीप यादव कहते हैं, "सबसे पहले आप सब का धन्यवाद लेकिन मैं अपना मैन ऑफ द मैच अवार्ड अक्षर पटेल के साथ शेयर करना चाहता हूं। उन्होंने बहुत जबरदस्त गेंदबाजी की और अहम विकेट निकाले जबकि मैच का बीच का दौर चल रहा था। मुझे लगता है कि वे इस अवार्ड को लेने के हकदार हैं लेकिन मैं भी उनके साथ ही अवार्ड शेयर करूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications