IPL 2022 : साफ हुई तस्वीर, जानिए कब-कहां और किसके बीच होंगे प्लेऑफ मुकाबले

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 68वें लीग मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा दिया। सीएसके ने 151 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे राजस्थान ने रविचंद्रन अश्विन की नाबाद 40 रनों की पारी की मदद से दो गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। इसी के साथ अब ये भी साफ हो गया कि काैन सी टीमें प्लेऑफ में भिड़ेंगी। आइए जानें कब-किसके बीच होगी प्लेऑफ की जंग-
यह भी पढ़ें- शोएब अख्तर बोले- वो एक बड़ी फ्रेंचाइजी है, अगले सीजन में जोरदार वापसी करेगी

इनके बीच होगा क्वालिफायर-1 मुकाबला
राजस्थान ने 14 मैचों में 9 जीत के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा किया। हालांकि लखनऊ के भी 18 अंक रहे, लेकिन उसका नेट रन रेट राजस्थान से बेहतर नहीं रहा। राजस्थान ने +0.298 के रन रेट से दूसरे स्थान पर कब्जा किया तो लखनऊ +0.251 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर रही। अब इस गणित के साथ क्वालिफायर-1 मुकाबले में राजस्थान का सामना 20 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही गुजरात टाइटंस के साथ होगा।
कब होया ये मैच?
क्वालिफायर-1 मुकाबला 24 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
Recommended Video

फिर होगा एलिमिनेटर मुकाबला
क्वालिफायर-1 के मुकाबले के बाद नंबर-3 और नंबर-4 की टीम के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स का मुकाबला आरसीबी या फिर दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। अगर दिल्ली कैपिटल्स शनिवार मुंबई इंडियंस को हरा देती है तो फिर लखनऊ और उनके बीच एलिमिनेटर मैच होगा। अगर दिल्ली हार जाता है तो फिर आरसीबी की टक्कर लखनऊ से होगी।
कब होया ये मैच?
एलिमिनेटर मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम को मिलेगा माैका
फिर क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए एक और माैका मिलेगा। क्वालिफायर-1 में अगर गुजरात या राजस्थान हारती है तो फिर उसका क्वालिफायर-2 में मुकाबला होगा। क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम का सामना उस टीम से होगा जिसने एलिमिनेटर मुकाबला जीता होगा। ऐसे में जो टीम क्वालिफायर-2 मुकाबले में जीतेगी वो फिर फाइनल में क्वालिफायर-1 की विजेता रही टीम के साथ भिड़ेगी।
कब होया ये मैच?
क्वालिफायर-2 मुकाबला 27 मई को को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कब होगा फाइनल?
इसके बाद फिर क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 में जीतने वाली टीमों के बीत इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। हालांकि, यह मैच रात आठ बजे शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications