IPL 2022: KKR नए कप्तान के साथ लाया नई जर्सी, श्रेयस अय्यर ने VIDEO में की लॉन्च

नई दिल्ली, 18 मार्च: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीजन में खिताब जीतने की कोशिश करेगी। केकेआर ने 2022 सीजन के लिए अपनी नई जर्सी को लॉन्च किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार (18 मार्च) को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक घोषणा की। फ्रेंचाइजी के मैंनेजिंग डायरेक्टर, वेंकी मैसूर और साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर लॉन्च के दौरान मौजूद थे।

IPL 2022: KKR brought new jersey with new captain Shreyas Iyer, Watch VIDEO

अय्यर ने जर्सी लॉन्च की और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में इसे पहना। जर्सी में गोल्डन और बैंगनी रंग की चमक के साथ ऊपर बाएं कोने में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रैंचाइजी का लोगो दिखाई दे रहा है। डिजाइन में भी कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- फैंस को होली की बधाई देने में छूटे रोहित शर्मा के पसीने, मजेदार VIDEO वायरल

कोलकाता नाइट राइडर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी है। आप केकेआर फ्रेंचाइजी की जर्सी को वीडियो में नीचे देख सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) फ्रेंचाइजी के मैंनेजिंग डायरेक्टर, वेंकी मैसूर ने कहा कि, श्रेयस अय्यर ऐसे व्यक्ति हैं जो मैदान पर उदाहरण पेश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जब तक सही इरादा है, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम तरक्की करती रहेगी।

मैसूर ने ट्विटर पर केकेआर द्वारा जारी वीडियो में कहा, "इससे ज्यादा नहीं मांग सकता। श्रेयस अय्यर के बारे में हम जानते हैं कि वे कैसे आगे बढ़कर उदाहरण सेट करने जा रहे हैं और बाकी सब फॉलो करेंगे। यह एक खेल है, जो होगा वह होगा। लेकिन आप केवल सही कोशिश करने का प्रयास कर सकते हैं, और कुछ नहीं चाहिए।"।

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल के 2022 सीजन का अपना पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 26 मार्च 2022 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+