फैंस को होली की बधाई देने में छूटे रोहित शर्मा के पसीने, मजेदार VIDEO वायरल
नई दिल्ली, 17 मार्च: देशभर में होली का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है और भारतीय क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं है। एक तरफ देशभर के लोग अपने परिवार दोस्तों के साथ होली खेलने में व्यस्त हैं तो टीम इंडिया के क्रिकेटर आने वाले आईपीएल सीजन की तैयारियों में लगे हुए हैं। क्रिकेटर ने इस मौके पर देशवासियों को अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। इसमें मुंबई इंडियंस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है।

रोहित शर्मा की होली बधाई-
कप्तानी के अपनी नई पारी में कामयाबी के झंडे गाड़ने वाले रोहित शर्मा ने पूरे देश को होली के अवसर पर बधाई दी है लेकिन वह बधाई वाला वीडियो बनाने में रोहित शर्मा के खुद पसीने छूट गए। असल में बात यह है कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है जिसमें रोहित शर्मा होली का वीडियो बनाते हुए देखे जा सकते हैं इस वीडियो में रोहित शर्मा फैंस को होली की बधाई देना चाहते हैं लेकिन वे पूरी तरह से असमंजस यानी कन्फ्यूजन की स्थिति में नजर आ रहे हैं।
यह किस लाइन में आ गए आप कप्तान साहब?
इसी वजह से रोहित शर्मा ने बधाई वाला यह वीडियो बनाते हुए कई रिटेक लिए हैं। मुंबई इंडियंस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने कप्तान पर चुटकी ली है और कहा है- यह किस लाइन में आ गए आप कप्तान साहब? 53208 के बाद रोहित शर्मा ने सभी को हैप्पी होली कहा। इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें हिटमैन की पत्नी रितिका सजदेह भी नजर आ रही है और रोहित उनसे इस बात पर बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कौन सा टेक सही है।

देशवासियों को होली की बधाई-
जाहिर है यह वीडियो मजाक में बनाया गया है लेकिन इसका काफी आनंद उठा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के एक और दिग्गज रविंद्र जडेजा ने भी अपने फैंस को होली के अवसर पर बधाई दी है और वे लिखते हैं कि यह खुशियों का त्योहार है। इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ खेलें तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के लीजेंडरी बल्लेबाज विराट कोहली को बधाई दे चुके हैं।

क्रिकेट की होली आईपीएल से शुरू होगी-
जहां तक क्रिकेट की होली की बात है तो फैंस आई पी एल 2022 के आगाज का शिद्दत से इंतजार कर रहे हैं जो 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला मुंबई में ही होगा जो चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। इस बार 10 टीमें देखने को मिलेगी क्योंकि लखनऊ सुपर्जायंट्स और गुजरात टाइटंस के तौर पर दो नई टीमों की एंट्री हो चुकी है। रोहित शर्मा अपना रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के लिए इस बार कमर कसने उतरेंगे क्योंकि पिछला सीजन मुंबई टीम के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा था।












Click it and Unblock the Notifications