'IPL 2022 का बेस्ट डेथ बॉलर': कैगिसो रबाडा ने लिया भारत के नए 'यॉर्कर किंग' का नाम

मुंबई, 26 अप्रैल: आईपीएल में हमें कई प्रतिभाशाली युवा देखने के लिए मिलते हैं। हमारी नजरें खासकर भारत के युवाओं पर रहती हैं क्योंकि वह आने वाले समय में भारत की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। टी नटराजन एक ऐसे ही बॉलर थे जिन्होंने डेथ ओवर में अपनी सटीक यॉर्कर गेंदबाजी से बहुत ही प्रभावित किया। यह खिलाड़ी आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। एक और खिलाड़ी का नाम नटराजन की तरह ही उभर कर सामने आ रहा है और यह है पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह।

 भारत के नए 'यॉर्कर किंग'

भारत के नए 'यॉर्कर किंग'

अर्शदीप सिंह भी नटराजन जैसी डेथ ओवर यॉर्कर फेंकने की खासियत के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। अगर हम यह कहें की अर्शदीप सिंह की सटीक यॉर्कर गेंदबाजी ने 25 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबला छीनने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के पास बड़े बल्लेबाज डेथ ओवर में मौजूद थे लेकिन अर्शदीप सिंह की सटीक यॉर्कर गेंदबाजी ने अंबाती रायडू और रवींद्र जडेजा जैसे मंजे हुए और जमे हुए बल्लेबाजों को थाम कर रखा।

Recommended Video

    IPL 2022: पहली बार दिखा ऐसा नजारा, पंजाब के बॉलर ने फेस-शील्ड लगाकर की बॉलिंग | वनइंडिया हिंदी
    अर्शदीप सिंह इतने सटीक साबित हुए कि

    अर्शदीप सिंह इतने सटीक साबित हुए कि

    नाजुक क्षणों में अर्शदीप सिंह इतने सटीक साबित हुए कि उन्होंने 4 ओवर में केवल 23 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। यह खिलाड़ी मध्य प्रदेश के गुना से ताल्लुक रखता है और मात्र 23 साल का है। उस समय चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 4 ओवर में केवल 47 रन ही चाहिए थे जब मयंक अग्रवाल ने अर्शदीप को गेंद थमाई। अंबाती रायडू पूरी फॉर्म में थे और संदीप शर्मा पर पिछले ही ओवर में 3 छक्के लगातार लगा चुके थे। लेकिन 23 साल के अर्शदीप ने अपनी गेंदबाजी में एक भी बाउंड्री नहीं लगवाई और 17 ओवर में चेन्नई को पिछले पैर पर खड़ा कर दिया।

    धोनी, जडेजा जैसे खिलाड़ी कुछ नहीं कर सके

    धोनी, जडेजा जैसे खिलाड़ी कुछ नहीं कर सके

    वह 19वें ओवर में फिर लौट आए और इस बार महेंद्र सिंह धोनी जैसा दिग्गज बल्लेबाज रविंद्र जडेजा के साथ खड़ा था। अर्शदीप ने दो जबरदस्ती यॉर्कर फेंके और चेन्नई सुपर किंग्स इस बार भी कुछ खास नहीं कर सकी। अर्शदीप की डेथ ओवर में की गई सटीक गेंदबाजी ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने अंतिम ओवर में 27 रनों का लक्ष्य रखा था जो महेंद्र सिंह धोनी के बूते भी पाना संभव नहीं हुआ। एक और गेंदबाज ने बहुत बेहतरीन गेंदबाजी की थी। वे थे कैगिसो रबाडा जिन्होंने अर्शदीप के 2 बेहतरीन ओवर के बीच में एक 6 रनों का ओवर फेंका था।

    अर्शदीप प्रतियोगिता में बेस्ट डेथ बॉलर- रबाडा

    अर्शदीप प्रतियोगिता में बेस्ट डेथ बॉलर- रबाडा

    रबाडा ने अर्शदीप को आईपीएल का बेस्ट डेथ बॉलर करार दिया है। रबाडा ने मैच के बाद कहा- अर्शदीप प्रतियोगिता में बेस्ट डेथ बॉलर रहे हैं और आंकड़े ये बात बोलते हैं। उनके पास बहुत सारी प्रतिभा है वह बहुत महत्वकांक्षी हैं और आगे बढ़ सकते हैं। वे बहुत अच्छे इंसान हैं। उनको टीम में देखना काफी अच्छा है। मुझे पता है मैं डेथ ओवर में बॉलिंग करने जा रहा हूं। अर्शदीप बहुत ही शानदार रहे हैं। उन्होंने बहुत अनुशासन के साथ गेंदबाजी की है। हर कोई इंसान अपना रोल जानता है।

    अभी पंजाब का प्लेऑफ का सपना जिंदा है-

    अभी पंजाब का प्लेऑफ का सपना जिंदा है-

    अर्शदीप सिंह इस साल आईपीएल में आठ के इकोनामी रेट से बॉलिंग कर रहे हैं और जिस तरह से वे अपने अधिकतर ओवर पारी के अंत में फेंकते हैं यह रन दर भी बहुत अच्छी है। पंजाब किंग्स की टीम ताजा मुकाबला जीतने में कामयाब रही है और उन्होंने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को अभी जिंदा रखा है। इसी मुकाबले में शिखर धवन ने आईपीएल में अपना 200वां मैच भी खेला और 88 रनों की पारी भी दर्ज की। उनको मैन ऑफ द मैच भी दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+