IPL 2022 : जोस बटलर के बल्ले से निकले सिर्फ छक्के, टूट गया वीरेंद्र सहवाग का रिकाॅर्ड

IPL 2022

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सीजन के 12वें मैच में जोस बटलर का कहर देखने को मिला। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान के ओपनर जोस बटलर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका दिल जीत लिया। बटलर ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली, जिसकी बदाैलत टीम निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 169 रन बना सकी। वहीं बटलर ने इस अर्धशतकीय पारी की मदद से वीरेंद्र सहवाग का रिकाॅर्ड तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- तेलुगु एक्ट्रेस पर वेंकटेश अय्यर ने किया कमेंट, फैन बोला- उसका पहले से ही BF है

बटलर के बल्ले से निकले सिर्फ छक्के

बटलर के बल्ले से निकले सिर्फ छक्के

खास बात यह रही कि बटलर के बल्ले से सिर्फ छक्कों का बरसात हुई। उन्होंने 148.94 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिसमें 6 दनदनाते छक्के शामिल रहे। उनके बल्ले से एक भी चाैका नहीं निकला। इसी के साथ बटलर ने छक्कों का शतक भी पूरा कर लिया। बटलर ने अपने आईपीएल करियर के 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। अब उनके नाम 67 पारियों में 104 छक्के दर्ज हो चुके हैं। बटलर अब आईपीएल में 100 छक्के लगाने वाले 25वें बल्लेबाज बन गए हैं।

वीरेंद्र सहवाग का रिकाॅर्ड टूटा

वीरेंद्र सहवाग का रिकाॅर्ड टूटा

बटलर ने अपनी पारी के दौरान उन्होंने वनिन्दु हसरंगा और आकाश दीप के ओवरों में छक्के मारे। इन दो छक्कों के साथ वह अपने आईपीएल करियर में 100 छक्कों तक पहुंचे। वह आईपीएल में 100 या अधिक छक्के लगाने वाले 11वें विदेशी बल्लेबाज भी बने। इसके अलावा उन्होंने छक्कों के मामले में वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सहवाग ने आईपीएल इतिहास में 99 छक्के लगाए हैं, 93 पारियों में आए थे। क्रिस गेल सबसे अधिक 357 छक्कों के साथ सूची में शीर्ष पर हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विदेशी क्रिकेटर:
357 - क्रिस गेल
251 - एबी डिविलियर्स
215 - कीरन पोलार्ड
201 - डेविस वार्नर
190 - शेन वॉटसन
154 - आंद्रे रसेल
130 - ब्रेंडन मैकुलम
117 - ड्वेन स्मिथ
112 - ग्लेन मैक्सवेल
103 - फाफ डु प्लेसिस
104 - जोस बटलर

जड़ा है IPL 2022 का पहला शतक

जड़ा है IPL 2022 का पहला शतक

बता दें कि बटलर आईपीएल 2022 में पहला शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 100 रन बनाए थे। उन्होंने 68 गेंद खेली और 5 छक्के और 11 चौके लगाए। बटलर का आईपीएल में यह दूसरा शतक था। वहीं राजस्थान के लिए यह उनका दूसरा शतक भी था। उन्होंने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 124 रनों की पारी खेली थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+