तेलुगु एक्ट्रेस पर वेंकटेश अय्यर ने किया कमेंट, फैन बोला- उसका पहले से ही BF है

Venkatesh iyer

मुंबई : वेंकटेश अय्यर इस समय चर्चित क्रिकेटरों में से एक बन चुके हैं। आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग करते हुए जिस तरह से उन्होंने तहलका मचाया, उससे उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल होने का माैका भी मिल गया। हालांकि, वेंकटेश अय्यर का सीजन-15 के आईपीएल के पहले तीन मैचों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, लेकिन फिर भी वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह तेलुरु एक्ट्रेस के चलते चर्चा में आए।

यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

प्रियंका की फोटो पर किया कमेंट

प्रियंका की फोटो पर किया कमेंट

दरअसल, वेंकटेश अय्यर ने तेलुगु अभिनेत्री प्रियंका जावलकर द्वारा पोस्ट की गई एक फोटो पर कमेंट किया। वेंकटेश अय्यर के इस कमेंट को देखकर फैंस ने भी मजे लेने शुरू कर दिए। फैन्स सवाल करने लगे कि क्या इन दोनों के बीच कोई कनेक्शन है? वेंकटेश के इस कमेंट पर प्रियंका ने भी रिएक्ट किया, जिसके बाद तो चर्चा और बढ़ गई।

क्या किया था कमेंट?

क्या किया था कमेंट?

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिस पर वेंकटेश ने क्यूट कहकर रिएक्ट किया। वेंकटेश के कमेटं को देख प्रियंका ने भी बिना समय बर्बाद किए जवाब दिया। प्रियंका ने जवाब देते हुए पूछा- तुम कौन हो?। बस फिर क्या था... वेंकटेश के कमेंट को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही कई कमेंट्स भी आए। एक फैन ने कहा कि वेंकटेश भाई उसका पहले से ही बीएफ है, तो किसी ने यह कहा कि अब आप हमारी भाभी हैं।

काैन है प्रियंका

बता दें कि प्रियंका ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2017 में की थी। वह अभी तक 4 तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। प्रियंका ने 2017 में निर्देशक संपत वी कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'काला वर मय' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। प्रियंका ने 2018 में राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी फिल्म 'टैक्सीवाला' में भी शानदार अभिनय किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फोलोअर्स हैं। वहीं वेंकटेश की बात करें तो वह इस साल संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में 3 मैचों में 9.67 की औसत और 78.37 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 29 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+