IPL 2022 : हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, दो हफ्तों के लिए बाहर हुआ अहम खिलाड़ी

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर दो मैचों से बाहर हो चुके हैं। टीम के मुख्य कोच टॉम मूडी ने बयान देते हुए कहा है कि सुंदर चोटिल होने के कारण 1 या दो हफ्तों के लिए बाहर रह सकते हैं। ऐसे में साफ है कि आने वाले दो मैचों में सुंदर अपनी टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे।
यह भी पढ़ें- GT vs SRH : यहां पलट गया था सारा मैच, हार्दिक पांड्या ने बताया क्यों मिली हार

जल्द फिट होने की है उम्मीद
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद के शुरुआती मैच में सुंदर की खराब शुरूआत रही थी, जहां उन्होंने तीन ओवर में बिना विकेट लिए 47 रन लुटाए थे। लेकिन उन्होंने अगले तीन मैचों में वापसी की और चार विकेट लिए, जिसमें उनकी इकॉनमी रेट छह से भी नीचे थी। निचले क्रम में बल्ले से भी सुंदर काम कर रहे हैं। इसलिए, हैदराबाद को उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द मैच फिटनेस हासिल कर लें।

रखी जाएगी निगरानी
सोमवार (11 अप्रैल) को सुंदर अपनी चोट के कारण गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने चार ओवर का कोटा पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 3 ओवर फेंके और सिर्फ 14 रन दिए थे, जो महत्वपूर्ण साबित हुए क्योंकि टाइटन्स 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 163 रन ही बना सका था। जवाब में हैदराबाद ने यह मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। इस बीच मूडी ने कहा कि आगामी दो-तीन दिनों में सुंदर की चोट पर नजर रखी जाएगी। मैच के बाद मूडी ने कहा, "वाशिंगटन ने अपने दाहिने हाथ में अपने अंगूठे और पहली उंगली के बीच की जगह को फाड़ लिया है। हमें अगले दो-तीन दिनों में इसकी निगरानी करनी होगी। मुझे लगता है कि उसे चोट से उभरने में शायद एक या दो सप्ताह का समय लगेगा।" लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल, और बाएं हाथ के स्पिनिंग ऑलराउंडर जगदीश सुचित सुंदर की जगह लेने में सबसे आगे हैं। साथ ही यह भी नहीं भूलना चाहिए, कि दक्षिण अफ्रीकी अंतरराष्ट्रीय एडेन मार्कराम भी छठी गेंदबाजी का एक आसान विकल्प है।

त्रिपाठी की चोट नहीं है गंभीर
इस बीच, टॉम मूडी ने यह भी पुष्टि की कि राहुल त्रिपाठी की चोट, जिसके कारण उन्हें मैच के बीच में ही रिटायर होने के लिए मजबूर होना पड़ा, गंभीर नहीं है। मूडी ने कहा, "वह ठीक है, वह बस तंग हो रहा है।" मूडी ने कहा, "त्रिपाठी की चोट गंभीर नहीं है और हम उसे तेज खेलने के लिए कहते हैं। इसलिए वह पहले दो-तीन ओवरों में मैदान के चारों ओवर शाॅट खेलता है। हम चाहते हैं कि हम उसका फायदा उठाएं क्योंकि जाहिर है, वह हमारे लिए बहुत मूल्यवान खिलाड़ी है।''












Click it and Unblock the Notifications