लड़कपन पीछे छूटा, सामने है IPL ट्रॉफी, फिर भी निकालते हैं कमियां, ऐसे लोगों पर क्या बोले हार्दिक
नई दिल्ली, 25 मई: जहां हार्दिक पांड्या है वहां पर खबरें हैं, जहां खबरें हैं वहां चर्चाएं हैं, जहां लोकप्रियता है वहां विवाद भी हैं। भारत के एक ऐसे ही क्रिकेटर रहे हैं हार्दिक पांड्या जो कभी विवादों में खेले और कभी अपने स्टारडम के चलते हैं सुर्खियां बटोर गए। हर खिलाड़ी अपने जीवन में लड़कपन से भी गुजरता है और उससे काफी कुछ सीख कर अपने अनुभव से लोगों के लिए प्रेरणा बनने का भी काम करता है। हार्दिक पांड्या आज एक ऐसे ही क्रिकेटर है जो गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिलने के बाद कहीं अधिक जिम्मेदारी के साथ अपने खेल को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।
Recommended Video

विवाद बहुत पीछे छोड़ चुके हैं
वह कॉफी विद करण का विवाद बहुत पीछे छोड़ चुके हैं और अब सब कुछ ठीक रहा तो आईपीएल में पहली बार कप्तानी करने के दौरान ही टाइटल जीतने जैसी सपनों सरीखी उपलब्धि भी हासिल कर लेंगे। हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस 24 मई को पहले क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। इससे पहले गुजरात की टीम ने लीग मैचों में भी अपना दबदबा कायम किया था और वह ग्रुप स्टेज में नंबर 1 के तौर पर समाप्त हुए थे।

अभी भी लोगों के सवाल हैं
28 साल के हार्दिक पांड्या इस समय भी पूरी तरह क्लीन नहीं है क्योंकि उनकी कमर की तकलीफ के चलते वे अधिक गेंदबाजी नहीं कर सके और सभी उनको एक ऑलराउंडर के तौर पर ही खेलते देखना चाहते हैं। अभी किसी को यह नहीं पता कि हार्दिक पंड्या T20 वर्ल्ड कप में हर मुकाबले में 3-4 ओवर 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंक पाएंगे या फिर नहीं। हार्दिक ने आईपीएल में 2022 का सीजन ऑलराउंडर के तौर पर ही खेला है हालांकि उनको गेंदबाजी में अभी काफी कुछ करना बाकी है।

आलोचक पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े रहते हैं?
इसके बावजूद सभी रुकावट को दरकिनार करते हुए हार्दिक पांड्या ने अपनी लीडरशिप क्वालिटी से सभी को प्रभावित किया है। वे क्वालीफायर 1 मुकाबले में 27 गेंदों पर 40 रन बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने डेविड मिलर के साथ 106 रनों की बेहद अहम साझेदारी की। इस मैच के बाद जब प्रेजेंटेशन हुई तब हार्दिक पांड्या से पूछा गया कि आलोचक आपके पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े रहते हैं? आलोचक आपकी फिटनेस और फॉर्म को लेकर इतनी बातें क्यों करते हैं?

हार्दिक के नाम के साथ खबरें थोड़ी बिक जाती हैं
इसके जवाब में हार्दिक पांड्या ने कहा, "लोगों का काम है कहना, क्या कहूं सर? हार्दिक के नाम के साथ खबरें थोड़ी बिक जाती हैं। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। इसको हंसी के साथ निकाल देता हूं।"
यह बात सच भी है हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों पर लोगों का फोकस बना रहता है। हार्दिक ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर की तारीफ की जिन्होंने इस प्रतियोगिता में कई मैच केवल अपनी बल्लेबाजी के दम पर जीते हैं। हार्दिक ने कहा कि इस फ्रेंचाइजी ने डेविड मिलर को हमेशा मैच विजेता के तौर पर देखा और टीम मैनेजमेंट ने हमेशा उनकी काबिलियत पर भरोसा जताया।

डेविड मिलर पर हमारे विश्वास ने बहुत कुछ साबित कर दिया- हार्दिक
हार्दिक कहते हैं, जिस तरीके से डेविड मिलर अपना काम कर रहे हैं, मैं इस बात पर पूरा गर्व करता हूं। वह बहुत ही शानदार इंसान है। मैं चाहता हूं कि उनके आसपास हमेशा अच्छी चीजें हों। यह दिखाता है अगर आप एक इंसान को बहुत महत्व देते हैं, उसको अपनी परफॉर्मेंस निकालने का माहौल देते हैं तो क्या हो सकता है। कई लोगों ने डेविड मिलर को चुका हुआ बता दिया था लेकिन हमारे लिए ऐसा नहीं था। वह हमारे लिए हमेशा मैच विनर थे इसी वजह से नीलामी में हमने उनको लिया। जो उन्होंने आज करके दिखाया वह करने की उम्मीद हम उनसे हमेशा करते थे। हमारे लिए बस केवल यह जरूरी है कि डेविड मिलर को बताएं हम उने क्या चाहते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications