IPL 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी में बना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी हुई रिलीज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के फाइनल का इंतजार कर रहे फैन्स के लिये मैच का आगाज होने में भले ही कुछ वक्त बाकी हो, लेकिन 3 साल बाद वापसी कर रहे क्लोजिंग सेरेमनी ने सभी का दिल जीत लिया। फाइनल मैच का आगाज नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर रात 8 बजे से होना है, हालांकि टॉस का समय 7:30 बजे का है। लेकिन टॉस से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसने मैदान पर मौजूद एक लाख 10 हजार लोगों को जोश से भर दिया है। इस क्लोजिंग सेरेमनी को पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने होस्ट किया।

Recommended Video

    IPL 2022: Most Amazing IPL final Facts and Records you should know #Shorts | वनइंडिया हिन्दी
    IPL 2022
    Photo Credit: BCCI/IPL

    रवि शास्त्री ने क्लोजिंग सेरेमनी का आगाज बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष बृजेश पटेल और गिनिज बुक वर्ल्ड के रिप्रजेंटेटिव को मंच पर बुलाकर किया और साथ ही बताया कि इस क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान आईपीएल ने दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    और पढ़ें: IPL 2022 के फाइनल को लेकर डेविड वॉर्नर ने की बड़ी भविष्यवाणी, आखिरी ओवर तक के खेल का किया ऐलान

    बीसीसीआई ने बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

    बीसीसीआई ने बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

    आईपीएल की ओर से बनाई गई इस जर्सी में सभी 10 टीमों का लोगो बना हुआ है, तो वहीं पर इसमें 15 नंबर लिखा हुआ है, जिसका मतलब है कि आईपीएल की टीम ने अपने 15 सीजन पूरे कर लिये हैं। इस जर्सी की लंबाई 66X42 मीटर है जो कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे बड़ी जर्सी का रिकॉर्ड हो गया है, वहीं पर किसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इतने दर्शकों के मौजूद होने का रिकॉर्ड भी गुजरात और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेले जाने वाले इस मैच के नाम हो गया है। मंच पर मौजूद सौरव गांगुली, जय शाह और बृजेश पटेल ने इस रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट रिसीव किया।

    रणवीर सिंह के साथ जमकर थिरके फैन्स

    रणवीर सिंह के साथ जमकर थिरके फैन्स

    इसके बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने डांस प्रदर्शन के साथ क्लोजिंग सेरेमनी का आगाज किया और न सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों बल्कि टॉलीवुड फिल्मों के गानों पर थिरकते नजर आये। इसके बाद संगीत सम्राट ए आर रहमान ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया और मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी उनके साथ मां तुझे सलाम गुनगुनाते नजर आये। इस दौरान भारतीय क्रिकेट के इतिहास की तस्वीरें दशक दर दशक के हिसाब से दिखाई गई जिसने सभी को इमोशनल कर दिया और फैन्स को वो पल याद दिलाये जिसने दिलों में खास जगह बनाई हुई है।

    रहमान ने बांधा समा, खिलाड़ी भी झूमे

    रहमान ने बांधा समा, खिलाड़ी भी झूमे

    इस दौरान मैदान पर बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन भी एआर रहमान के साथ क्लोजिंग सेरेमनी में अपना जलवा बिखेरती नजर आई। गौरतलब है कि दोनों टीमों ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और जिस तरह से क्लोजिंग सेरेमनी रही उसके बाद फैन्स को उम्मीद होगी कि अब उन्हें वैसा ही रोमांचक फाइनल मैच भी देखने को मिले। फाइनल मैच का टॉस शाम 7:30 बजे किया जायेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+