कोहली के गोल्डन डक के बाद RCB बना धुआंधार, SRH को दिया 193 रनों का टारगेट
मुंबई, 8 मई: आईपीएल के 54वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला चल रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए रनों का लक्ष्य दिया है। पूरे मैच के दौरान फाफ डु प्लेसिस छाए रहे जिन्होंने 50 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। लेकिन मैच की सारी सुर्खिया दिनेश कार्तिक चुरा ले गए जिन्होंने 8 गेंदों पर ही 30 रन ठोक दिए।

Recommended Video
इस मैच में विराट कोहली ने फिर से गोल्डन डक का सामना किया और पहली ही गेंद पर सुचित की गेंद पर केन विलियमसन को कैच थमा बैठे। इसके बाद हालांकि आरसीबी ने एसआरएच को कोई भी रियायत नहीं थी। 150 किलोमीटर प्रति घंटा की भी खूब कुटाई हुई और फाफ डु प्लेसिस ने तूफानी अर्धशतक लगाया। इस दौरान रजत पाटीदार ने उनका बहुत बढ़िया साथ निभाया। पाटीदार ने गेंदबाजों को बखूबी धूनते हुए 38 गेंदों पर 48 रनों की तेज पारी खेली। उनको भी सुचित ने चलता करके मैच में अपना दूसरा विकेट लिया।

इस मैच में एक्सप्रेस उमरान मलिक पहले ही ओवर में ऐसे पिटे की 20 रन खर्च कर गए लेकिन दूसरे ओवर में उन्होंने 4 रन देकर वापसी की। पर तब तक केन विलियमसन के मन में ऐसा खौफ बैठ चुका था कि वे डेथ ओवर में उमरान को गेंद थमाना ही भूल गए। उमरान 2 ओवर में 24 रन देकर फिर दिखाई नहीं दिए।
इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल भी हाथ खोलने में कामयाब रहे। उन्होंने 24 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। 19वें ओवर में बैटिंग करने आए दिनेश कार्तिक ने अपने नए अवतार को फिर से जिंदा कर दिया। कार्तिक पिछले कुछ मैचों में बुझे हुए दिखाई दिए थे और आरसीबी को हार मिली थी लेकिन अब वे अपने असली रंग में आ गए है और ऐसी स्थिति में टीम को जीत मिलती है। कार्तिक ने 4 छक्के और 1 चौका लगाते हुए धुआंधार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications