दिनेश कार्तिक फिर चमके, गेंदबाजों की बत्ती गुल कर गए, कोहली के जीरो को छुपा गए
मुंबई, 8 मई: आईपीएल के 54वें मुकाबले में विराट कोहली ने गोल्डन डक पर आउट होकर सभी फैंस को बेहद निराश कर दिया। इसके बाद आरसीबी ने जैसा पलटवार किया उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। फाफ डु प्लेसिस ने पॉवरप्ले में अपने अंदाज दिखाने शुरू और उनको रजत पाटीदार का सहयोग मिला। सच यह है कि शुरू में पाटीदार ही पारी को आगे बढ़ा रहे थे। रजत पाटीदार के बल्ले से दर्शनीय चोट लगना जारी रहे और धीरे-धीरे यह मैच विराट कोहली के गोल्डन टच से आगे बढ़ता हुआ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों के शॉट्स के नाम होने लगा।
Recommended Video

कोहली के डक के बाद RCB हुआ निर्मम-
फाफ और रजत ने शतकीय साझेदारी की जो 13 ओवर में टूटी। तब रजत पाटीदार को सुचित ने आउट किया और इस खिलाड़ी ने 38 गेंदों पर 48 रनों का योगदान दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए ग्लेन मैक्सवेल आए और वह डुप्लेसिस के कंधे से कंधा मिलाकर चले। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने जिस तरीके से रन बटोरने शुरू किए उसके बाद लगने लगा कि स्करो 180 तक चला जाएगा लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की भरसक कोशिश के बावजूद वे उतने निर्मम प्रहार नहीं कर रहे थे जिसके लिए जाने जाते हैं।

असली एंट्री दिनेश कार्तिक की
हालांकि ग्लेन मैक्सवेल ने इस दौरान स्विच हिट करते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज के स्टाइल में छक्का लगाया था जिसको देखकर सबने दांतों तले उंगलियां दबा ली थी लेकिन वे अपनी बल्लेबाजी में इसके अलावा कोई और खास कारनामा नहीं कर सके और 24 गेंदों पर 33 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हो गए। यहां पर असली एंट्री दिनेश कार्तिक की जिन्होंने पूरे मैच के समीकरण को ही पलटकर रख दिया। कार्तिक पिछले कुछ मैचों में फ्लॉप चल रहे थे इसलिए आशंकाएं इस बार भी थी लेकिन उन्होंने अपने पिछले मैच में 17 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी खेलकर फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए थे।

खेल की तकदीर और तस्वीर दोनों पलटने शुरू हो गई
दिनेश कार्तिक ने आने के बाद शुरू के 2 गेंदों पर रन नहीं बनाया, लगा कि दिनेश कार्तिक अभी अपने आईपीएल 2022 के शुरुआती मूड में नहीं आए हैं लेकिन यहां से खेल की तकदीर और तस्वीर दोनों पलटने शुरू हो गई। दिनेश कार्तिक ने फजलहक फारूकी के अंतिम ओवर में अपना पहला छक्का जड़ा जो सीधा डीप मिडविकेट पर गया। त्रिपाठी ने इस दौरान कैच को पकड़ने की कोशिश की लेकिन यह छक्के में तब्दील हो गया। अगली गेंद पर भी एक रैहपट सा चौक का लगाया गया। इस बार कार्तिक ने क्रीज में दीप में जाकर अभिषेक शर्मा के सर के ऊपर से यह छक्का लगा दिया। लगातार दूसरे छक्के के दम पर आरसीबी ने 180 का स्कोर पार कर लिया था।

केवल तीन पारियों में निराश किया
फारूकी की अगली गेंद पर एक और छक्का जड़कर दिनेश कार्तिक ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली क्योंकि उन्होंने इस गेंद को बहुत अच्छे तरीके से डीप मिडविकेट पर भेज दिया। यह 20वें ओवर की अंतिम गेंद थी जब दिनेश कार्तिक ने चौका जड़ दिया और इस तरह से इस आखिरी ओवर में 25 रन बने। इसी के साथ विराट कोहली भी दिनेश कार्तिक के लिए शोर मचाते हुए दिखाई दिए और आरसीबी की टीम 192 रनों का स्कोर बना चुकी थी। दिनेश कार्तिक एक सुनहरी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने इस आईपीएल में केवल तीन पारियों में निराश किया है बाकी सभी पारियों में वह शेर की तरह दहाड़े हैं।

दिनेश कार्तिक आईपीएल के सभी बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा भारी है
सच यह है कि दिनेश कार्तिक अभी तक केवल 4 बार ही आउट हो पाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट बहुत ही भयंकर रहा है। दिनेश कार्तिक आईपीएल के सभी बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा भारी है और उनके आसपास भी कोई और फटकता नहीं है।
कार्तिक ने 12 मुकाबलों में 68.50 की औसत के साथ 200 के स्ट्राइक रेट से 274 रन ठोके हैं। उनके आसपास स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाजों ने या तो कम औसत के साथ बल्लेबाजी की है या फिर उनका सैंपल साइज काफी छोटा है। लिविंगस्टोन को कुछ हद तक कार्तिक के करीब पाते हैं जिन्होंने 11 मुकाबलों में 184.21 के स्ट्राइक रेट के साथ 315 रन बनाए लेकिन उनका औसत केवल 31.50 है। आंद्रे रसैल भी 183.78 का स्ट्राइक रेट निकालने में कामयाब रहे लेकिन उनका औसत 272 रन के साथ 38.86 है। दिनेश कार्तिक से ऊपर औसत रखने वाले सिमरन हिट मायर 11 मुकाबलों में 291 रन बना चुके हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 166.29 है।
इससे पता चलता है कि कार्तिक भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम में हिस्सा बनने के पूरी तरह हकदार हैं। देखने वाली बात यह होगी कि क्या कार्तिक के बल्ले की गूंज चयनकर्ताओं के कानों के अंदर जाकर उनके दिमाग की सोच को बदलने में कामयाब रहेगी या फिर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications