IPL 2022: हैट्रिक लेने के बाद धनश्री ने लिया चहल का इंटरव्यू, पूछा- मुझसे दूर हो तो कैसा लग रहा है?
नई दिल्ली, अप्रैल 19। आईपीएल में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले युजवेंद्र चहल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। केकेआर के खिलाफ चहल ने इस सीजन की पहली हैट्रिक अपने नाम की। उन्होंने पूरे मैच में 5 विकेट लिए, जो कि आईपीएल इतिहास में उनके लिए पहली बार था। वहीं युजी चहल ने हैट्रिक वाले ओवर में ही 2 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।

धनश्री ने लिया चहल का इंटरव्यू
इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद चहल की हर तरफ डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में मैच खत्म होने के बाद उनकी पत्नी धनश्री ने भी ग्राउंड पर ही चहल का इंटरव्यू ले लिया। दरअसल, मैच खत्म होने के बाद धनश्री स्टैंड में फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद थीं तो वहीं चहल नीचे मैदान पर थे। धनश्री ने उपर से ही कैमरा ऑन कर चहल से कुछ सवाल किए, जिसका जवाब चहल ने मुस्कराते और शर्माते हुए दिया।

'युजी खुश, भाबी खुश और हम भी खुश'
चहल और धनश्री के इस वीडियो को राजस्थान रॉयल्स के ऑफिशियल ट्विंटर हैंडल से शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, "युजी खुश, भाबी खुश और हम भी खुश, यह वाकई हैट्रिक डे था। आपको बता दें कि युजी चहल की हैट्रिक की बदौलत ही रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स की 7 रन से जीत हुई थी। नहीं तो आखिर में उमेश यादव ने भी केकेआर की जीत को पक्का कर दिया था।
Recommended Video

चहल ने हैट्रिक ओवर में चार खिलाड़ियों को किया आउट
आपको बता दें कि चहल ने अपने हैट्रिक ओवर में सबसे पहले वेंकटेश अय्यर को आउट किया था। इसके बाद श्रेयस अय्यर, शिवम मावी और पैट कमिंस के विकेट लिए थे। चहल का यह ओवर केकेआर की पारी का 17वां ओवर था। पूरे मैच में उन्होंने 40 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इस हैट्रिक के साथ ही युजी चहल आईपीएल 2022 में 6 मैचों में 17 वकेट ले चुके हैं।

जोंस बटलर ने जड़ा था सीजन का दूसरा शतक
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने जोंस बटलर की शानदार 103 रनों की पारी की बदौलत ने केकेआर को 218 रनों का लक्ष्य दिया थ। बटलर के अलावा संजू सैमसन ने 19 गेंदों में 38 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। बटलर ने इस सीजन का दूसरा शतक जड़ा था। जवाब में केकेआर की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 51 गेंदों में 85 रन बनाए थे। आखिर में उमेश यादव ने भी 9 गेंदों में 21 रन की तूफानी पारी खेली थी।












Click it and Unblock the Notifications