DC vs RR : दिल्ली कैपिटल्स टीम ने किए दो बदलाव, राजस्थान ने भी बदली प्लेइंग XI

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 58वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर राजस्थान राॅयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में इस मैच को जीतने के लिए दोनों टीमें पूरा जोर लगाएंगी, क्योंकि अंतिम 4 टीमों में जगह बनाने के लिए दोनों को जीत की सख्त जरूरत है।

IPL

दिल्ली इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है तो राजस्थान ने एक बदलाव किया है। राजस्थान ने रस्सी वैन डेर डूसन को शिमरोन हेटमायर की जगह शामिल किया है तो दिल्ली ने ललित यादव व चेतन सकारिया को शामिल किया है। दिल्ली ने रिपल पटेल व खलील अहमद को बाहर किया है।

राजस्थान 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है तो दिल्ली अभी 11 मैचों में 10 अंक लेकर 5वें स्थान पर है। लेकिन दिल्ली के लिए यह मैच बहुत अहम है। अगर दिल्ली हार जाती हैतो उसके लिए प्लेऑफ का रास्ता लगभग खत्म हो सकता है। दिल्ली को अब बचे मुकाबलों में सभी में जीत दर्ज करनी होगी तभी प्लेऑफ में जा सकती है। वहीं राजस्थान चाहेगा कि यहां जीत दर्ज कर रास्ता अभी से आसान कर लिया जाए।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : चेन्नई को झटका, रविंद्र जडेजा हो सकते हैं बाहर, बड़ी वजह आ रही सामने

ऋषभ पंत ने टास जीतने पर कहा, ''हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट सूखा है और बाद में ओस पड़ सकती है, हम इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। हम सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहे हैं। हम बीच के ओवरों में और अधिक पकड़ बना सकते हैं और यह ऐसी चीज है जिसका हम इंतजार कर रहे हैं। 140-160 के आसपास कुछ भी एक अच्छा स्कोर होगा। हमारे पास दो बदलाव हैं। रिपल पटेल की जगह ललित यादव और खलील अहमद की जगह चेतन सकारिया आए हैं।''

वहीं राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन, ''हमें कोई आपत्ति नहीं है (पहले बल्लेबाजी करने के लिए), यहां अच्छा स्कोर करना पसंद करेंगे। हमारे पास एक बदलाव है। हेटमायर की जगह रस्सी आते हैं। हम कुछ अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और हम इसे जारी रखना चाहेंगे। एक अच्छी सतह की तरह दिखता है, शुरू करने के लिए थोड़ा चिपचिपा हो सकता है लेकिन हम इसके साथ ठीक हैं।''

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, रस्सी वैन डेर डूसन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, श्रीकर भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (w/c), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+