'हमें गलतियां दोहराने से बचना होगा', पंजाब की भिड़ंत से पहले कुलदीप यादव ने दिल्ली को दी वार्निंग
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने की ओर देख रही दो टीमें दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार को बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम अंकतालिका में 14 अंक हासिल कर लेगी और 16 अंकों के साथ टॉप 4 में जगह बनाने की ओर अग्रसर तय हो जायेगी तो वहीं पर इस मैच में हार का सामना करने वाली टीम के लिये प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल हो जायेगी। हारने वाली टीम अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकेगी और प्लेऑफ में पहुंचने के लिये उसे सिर्फ किस्मत का साथ चाहिये होगा।

ऐसे में डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर खेला जाने वाला यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमों के लिये काफी अहम होने वाला है। मौजूदा समय में सिर्फ गुजरात टाइटंस की टीम ने ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है, वहीं इस अहम मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस सीजन सबसे सफल रहने वाले गेंदबाज और रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी टीम को तैयार रहने के लिये कहते हुए वार्निंग दी है।
और पढ़ें: Profile: जानें कौन हैं वो बैडमिंटन खिलाड़ी जिन्होंने मिटाया 73 साल का सूखा, कैसा रहा थॉमस कप का सफर
उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए करो या मरो की स्थिति है। हमने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन हम कुछ करीबी मैच हार गए और यही कारण है कि हम आज इस स्थिति में हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अब तक की गई अपनी गलतियों को न दोहराएं।"
Recommended Video
उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अभी तक इस सीजन लगातार मैचों में जीत हासिल नहीं हुई है, वह एक मैच में जीत हासिल करती है तो अगले में उसे हार का सामना करना पड़ता है। उस हिसाब से देखें तो यह मैच दिल्ली के लिए हार वाला है, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने के लिये दिल्ली की टीम अब एक भी हार बर्दाश्त नहीं कर सकती है। कुलदीप ने कहा कि उनकी टीम के लिए एक अच्छी शुरुआत काफी अहम है।
और पढ़ें: GT vs CSK: हार के बावजूद इन 3 बातों से खुश होगी चेन्नई, अगले सीजन को लेकर धोनी ने किया बड़ा इशारा
उन्होंने कहा, "हमने अपने अगले मैच के लिए अच्छी तैयारी की है। हम यह मानकर चल रहे हैं कि यह हमारे लिए नॉकआउट मैच है। चाहे हम पहले बल्लेबाजी करें या फिर गेंदबाजी, हमारे हमारे लिए अच्छी शुरुआत महत्वपूर्ण होगी। साथ ही साथ हमारे लिए परिस्थितियों का अच्छी तरह से समझना भी महत्वपूर्ण होगा।"
अपनी कलाई के दम पर बल्लेबाजों को छकाने वाले कुलदीप ने हालांकि यह भी कहा कि पंजाब किंग्स एक अच्छी टीम है। कुलदीप ने कहा, "पंजाब किंग्स एक अच्छी टीम है। इस टीम में बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने पिछले मैच में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। टी20 में कोई टीम कमजोर नहीं है। किसी भी दिन कोई भी बड़ा स्कोर बना सकता है या विकेट ले सकता है।"












Click it and Unblock the Notifications