IPL 2022: चेतन सकारिया का 'ड्रैगन बॉल Z' सेलिब्रेशन, इसके पीछे की वजह है बड़ी भावुक
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेल चुके चेतन सकारिया ने सीजन 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया। उनको पहला मैच केकेआर के खिलाफ खेलने के लिए मिला जहां पर उन्होंने प्रभावित करते हुए अपने पहले ही ओवर में विपक्षी ओपनर आरोन फिंच का विकेट उड़ा दिया। सकारिया ने पूरे मैच के दौरान भी शानदार गेंदबाज की और 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया।

जैसे ही सकारिया ने स्मिथ का विकेट लिया वे ड्रेगन बॉल जी के कार्टून कैरेक्टर गोकू की स्टाइल में सेलिब्रेशन करते हुए दिखाई दिए।
24 साल के खिलाड़ी ने अपने हाथों को क्रॉस किया और फिर अपने माथे पर दोनों फिंगर लगाई। दिल्ली की जीत के बाद इस युवा बॉलर ने बताया कि इस जश्न के पीछे का कारण क्या है।
युवा तुर्क ने यह सब कुलदीप यादव के साथ हुई बातचीत में बताया। कुलदीप को मैच के दौरान चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया है।
आईपीएल के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किए गए इस वीडियो में चेतन ने बताया कि यह एक भावुक जश्न था और मेरे पिता के लिए था। वे हमेशा चाहते थे कि मैं इंटरनेशनल बल्लेबाजों को बोल्ड आउट करूं।
बात यह है कि मई 2021 में चेतन सकारिया के पिता कांजीभाई सकारिया का निधन हो गया था। वे केवल 42 साल के थे और कोविड की चपेट में आ गए थे। सकारिया को 1.2 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने लिया था। सकारिया ने अपनी कमाई का एक हिस्सा पिता के इलाज में लगा दिया था।
बाद में उनको दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4,2 करोड़ रुपये की भारी रकम देकर खरीदा। सकारिया बाए हाथ के तेज गेंदबाज हैं।
गुरुवार को इस खिलाड़ी ने मौजूदा सीजन का पहला मुकाबला खेला और 3 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लेने वाला प्रभावित प्रदर्शन किया। यह बॉलर जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ भी दो टी20 और एक वनडे मुकाबला खेल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications