CSK vs SRH : फेल हुए चेन्नई के बड़े-बड़े बल्लेबाज, हैदराबाद के गेंदबाजों ने किया कमाल

 CSK
Photo Credit:

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों पर लगाम कसने का काम किया। चेन्नई अभी तक सीजन में जीत का खाता नहीं खोल पाई है। उम्मीद थी कि हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई टीम बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन टीम निधारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : अभी तक सबसे रोमांचक मैच में जीता गुजरात, ऐसा रहा आखिरी ओवर का खेल

सुंदर ने दिलाई पहली सफलता

सुंदर ने दिलाई पहली सफलता

चार बार की चैंपियन चेन्नई टीम को हैदराबाद ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। ओपनिंग करने आई रोबिन उथप्पा व रुतुराज गायकवाड़ सही खेल रहे थे, दोनों ने 3 ओवर में 25 रन जोड़ लिए थे, लेकिन चाैथे ओवर की पहली गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने उथप्पा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। उथप्पा 11 गेंदों में 1 चाैके के साथ 15 रन बनाकर आउट हो गए। फिर पारी के छठे ओवर में टी नटराजन ने गायकवाड़ को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। गायकवाड़ 13 गेंदों में 16 रन बना सके। वह इस सीजन में अभी तक उम्मीद के अनुसार फाॅर्म नहीं दिखा पाए हैं जो चेन्नई के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

110 पर पवेलियन लाैटी आधी टीम

110 पर पवेलियन लाैटी आधी टीम

टीम के 36 के स्कोर पर ओपनिंग जोड़ी के पवेलियन लाैटे के बाद तीसरे नंबर के बल्लेबाज मोईन अली टच में दिखे। उन्होंने अंबाती रायुडू के साथ मिलकर पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की, जिसकी बदाैलत चेन्नई का स्कोर 98 तक पहुंचा। इस साझेदारी को 14वें ओवर में सुंदर ने तोड़ा, जिन्होंने रायुडू का शिकार किया। रायुडू 27 गेंदों में 4 चाैके लगाकर 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोइन अली भी अर्धशतक लगाने से चूक गए जो 35 गेंदों में 48 रन बनाकर एडम मार्कराम का शिकार बने। चेन्नई को पांचवा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा जो 3 रन ही नबा सके। दुबे को नटराजन ने आउट किया। इस तरह चेन्नई की आधी टीम 110 के स्कोर पर सिमट गई।

सुंदर ने लिए 2 विकेट

सुंदर ने लिए 2 विकेट

कप्तान रविंद्र जडेजा हैदराबाद के गेंदबाजों का सामना करते दिखे। एक समय टीम 140 के पार जाती नहीं दिख रही थी, लेकिन जडेजा की बदाैलत टीम 150 के पार जा सकी। छटे नंबर पर आकर जडेजा ने 15 गेंदों में 2 चाैके व 1 छक्के की मदद से 23 रन बनाए। वहीं 7वें नंबर पर आए विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 6 गेंदों में 3 रन बनाकर मार्को जेनेसन का शिकार बन गए। इसके बाद ड्वेन ब्रावो (8) व क्रिस जोर्डन (6) ने टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 तक पहुंचाया। हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने 21 रन देकर 2, जबकि नटराजन ने 30 रन देकर 2 विके लिए। इनके अलावा भुवनेश्वर कुमार, मार्को व एडन मार्कराम ने 1-1 विकेट लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+