IPL 2022: छोटी टीम के खिलाड़ी के हाथ लगी बड़ी बाजी, CSK के साथ जुड़ेगा 22 साल का ये बॉलर

नई दिल्ली, 8 मार्च: आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आगामी सत्र से पहले एक नेट गेंदबाज के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में शामिल होंगे।

क्रिकेट आयरलैंड ने ट्वीट करते हुए जोश लिटिल को बधाई दी है जो आगामी आईपीएल के शुरुआती चरण में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ेंगे। ये उनके लिए विकसित होने का एक मौका है। सीएसके के लिए एक नेट गेंदबाज के रूप में उनका अनुभव शानदार होना चाहिए।

IPL 2022 का बिगुल बजा-

IPL 2022 का बिगुल बजा-

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को आईपीएल 2022 के कार्यक्रम की घोषणा की थी। 65 दिनों की अवधि में कुल 70 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे। 15वां सीजन 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ शुरू होगा। इन्हीं दोनों टीमों ने पिछले सीजन में फाइनल एक साथ खेला था जहां सीएसके को जीत हासिल हुई थी।

27 मार्च को, लीग अपने पहले डबल-हेडर को देखेगी, जिसकी शुरुआत ब्रेबोर्न में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच के साथ होगी। डीवाई पाटिल स्टेडियम रात में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मुकाबले की मेजबानी करेगा।

कुल 12 डबल हेडर होंगे

कुल 12 डबल हेडर होंगे जिसमें पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। शाम के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे।

लीग चरण का अंतिम मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ और 29 मई को खेले जाने वाले आईपीएल 2022 फाइनल के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम:

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम:

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम: एमएस धोनी, मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, दीपक चाहर, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दूबे, महेश थीक्षाना, राजवर्धन हैंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीशन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+