केवल 1 छक्का बल्ले ने मारा, बाकी 7 मसल्स ने, आंद्रे रसेल बोले- जानता हूं मैं क्या कर सकता हूं
मुंबई, 2 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स के लिए एक शानदार जीत दर्ज की। केकेआर ने पंजाब द्वारा दिए गए 138 रनों के टारगेट को केवल 14.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इतनी जल्दी ये टारगेट हासिल करने में आंद्रे रसेल ने सबसे अहम भूमिका निभाई जिन्होंने केवल 31 गेंदों पर ही 70 रनों की पारी खेली दी और अंत तक नाबाद रहे। इस पारी में केवल 2 चौके लगे लेकिन 8 छक्कों की बरसात हुई। रसेल का विध्वंसक रूप काफी समय बाद देखने के लिए मिला है।

अद्भुत महसूस कर रहे हैं रसेल-
मैच के बाद, रसेल ने कहा कि वह अपने प्रयासों से "अद्भुत महसूस कर रहे हैं" और उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने बिलिंग्स से कहा कि वह एक बार पसीना आने पर वह आक्रमण करने चले जाएंगे।
रसेल ने कहा कि वह अपने 8 छक्कों में से केवल एक को एक को ही बल्ले के बीच लेने में सफल रहे। ये एक ऐसी पारी थी जिसने 7वें ओवर में केकेआर को 4 विकेट पर 51 रनों की संकट वाली स्थिति से बाहर निकालने का काम किया।

मुझे पता है कि मैं क्या कर सकता हूं
रसेल ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है, यही कारण है कि हम खेल खेलते हैं। इस बैटिंग पॉजीशन पर, मुझे पता है कि मैं क्या कर सकता हूं।"
रसेल ने कहा, "सैम का क्रीज पर होना अच्छा था जो मुश्किल समय में स्ट्राइक रोटेट करने और हमें टिकने में मदद कर सके। एक बार जब मुझे पसीना आने लगा, तो मैंने बस इतना कहा कि मैं शॉट्स के लिए जाने वाला हूं। मैंने अपनी क्षमता को बैक किया और यही मैंने आज रात किया। मैं टीम को लाइन पर लाकर खुश हूं।

8 छक्कों में से कितने बल्ले के बीच में लगे?
रसेल से जब पूछा गया कि उनके 8 छक्कों में से कितने बल्ले के बीच में लगे तो उन्होंने कहा कि एक छक्का ही ऐसा लगा।
इस बीच, केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पंजाब किंग्स के खिलाफ आंद्रे रसेल के छक्के मारने की होड़ को देखकर उन्हें राहत मिली।

फॉर्म-फिटनेस से जूझते रहे हैं आंद्रे रसेल-
रसेल के फॉर्म और फिटनेस पर सवालिया निशान थे लेकिन केकेआर ने उन पर विश्वास दिखाया और उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक के रूप में शामिल किया। रसेल पिछले दो सत्रों में चोट से परेशान थे। उन्होंने 2021 और 2022 सीजन में क्रमशः केवल 183 रन और 117 रन बनाए थे।

यह आंद्रे रसेल की मांसपेशी का शो था- श्रेयस अय्यर
बुधवार को आरसीबी के खिलाफ केकेआर के दूसरे गेम में फिल्डिंग करते समय रसेल को हल्की चोट भी लग गई थी लेकिन शुक्रवार को रात के आसमान में गेंदें भेजते समय उन्होंने असुविधा के कोई संकेत नहीं दिखाए।
कप्तान अय्यर ने कहा, "उन्हें स्पष्ट रूप से हिट करते देखना बहुत राहत की बात थी। बस ये शानदार हिटिंग है। यह रसेल की मांसपेशी का शो था।"












Click it and Unblock the Notifications