IPL 2022 के आगाज से 48 घंटे पहले धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, रवींद्र जडेजा बने नये कप्तान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज होने में महज 2 दिन का समय रह गया है और फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर आई है। 26 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। हालांकि मैच शुरू होने से 48 घंटे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की आधिकारिक वेबसाइट ने अपने कप्तान को बदलने का ऐलान कर दिया है।

IPL 2022

इस घोषणा के अनुसार सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कमान छोड़ने का फैसला किया है और अब टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा 15वें सीजन में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आयेंगे। आईपीएल के इतिहास में रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने वाले महज तीसरे ही कप्तान बनेंगे।

और पढ़ें: IPL 2022 में कौन जीतेगा ऑरेंज कैप, आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी

चेन्नई के नाम है सबसे कम कप्तान बदलने का रिकॉर्ड

चेन्नई के नाम है सबसे कम कप्तान बदलने का रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिये महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे लंबे समय तक टीम की कमान संभालने का काम किया है, वहीं उनकी गैर मौजूदगी में यह जिम्मेदारी सुरेश रैना ने निभाई थी। इसके बाद रवींद्र जडेजा महज तीसरे खिलाड़ी बनेंगे जो इस फ्रैंचाइजी की कमान संभालते नजर आयेंगे। आईपीएल के इतिहास सीएसके इकलौती ऐसी टीम है जिसने सबसे कम कप्तान बदलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

अभी तक नहीं आया आधिकारिक बयान

अभी तक नहीं आया आधिकारिक बयान

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए होने वाली वाली खिलाड़ियों की नीलामी से पहले जहां रवींद्र जडेजा को ₹16 करोड़ तो वहीं पर महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में रिटेन किया था। इस मामले पर अभी फ्रैंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन, एमएस धोनी या फिर रवींद्र जडेजा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, हालांकि टीम ने कप्तान बदलने की खबर की पुष्टि कर दी है।

क्या आखिरी बार आईपीएल में नजर आयेंगे धोनी

क्या आखिरी बार आईपीएल में नजर आयेंगे धोनी

गौरतलब है कि रवींद्र जडेजा ने साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में कदम रखा था, जिसके बाद से वो 2016 और 2017 में दूसरी फ्रैंचाइजी के साथ तब खेलते नजर आये थे जब सीएसके की टीम को सस्पेंड किया गया था। उसके बाद से वो दोबारा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बन चुके हैं और पिछले सीजन की जीत में ऑलराउंड प्रदर्शन से काफी अहम रोल निभाया था। यह पहली बार होगा जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पूरा सीजन किसी दूसरे खिलाड़ी की कप्तानी में खेलती नजर आयेगी, जिसका मतलब साफ है कि महेंद्र सिंह धोनी ने फैन्स को उनसे आगे बढ़ने के लिये तैयार रहने को साफ कह दिया है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि धोनी के लिये आईपीएल का यह सीजन उनका आखिरी होगा या फैन्स उन्हें दोबारा सीएसके की जर्सी में खेलते हुए देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+