IPL 2022 में कौन जीतेगा ऑरेंज कैप, आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के 15वें सीजन को लेकर फैन्स के बीच रोमांच का माहौल बना हुआ है और सभी 26 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ नये सीजन का आगाज होगा। इस सीजन 10 टीमों के बीच 74 मैच खेले जाने हैं, जिसके बाद नये चैम्पियन का पता चल जायेगा। इस बीच पंजाब किंग्स की टीम नये कप्तान मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में अपना पहला खिताब जीतने की ओर देख रही है।

IPL 2022

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने नये सीजन को लेकर सभी टीमों पर अपनी राय दी है और भविष्यवाणी की है कि कौन सा खिलाड़ी इस सीजन ऑरेन्ज कैप (सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज) अपने नाम कर सकता है।

और पढ़ें: Women World Cup में मेग लैनिंग ने रचा इतिहास, सचिन, रोहित- कोहली की खास लिस्ट में हुए शामिल

कौन जीतेगा ऑरेंज और पर्पल कैप

कौन जीतेगा ऑरेंज और पर्पल कैप

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग के नये सीजन पर अपनी राय रखी है और बताया है कि इस सीजन पंजाब किंग्स की टीम अंकतालिका में टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब होगी और कौन सा खिलाड़ी उनकी टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ी को लेकर भविष्यवाणी की है।

उन्होंने कहा,'पंजाब किंग्स के लिये इस सीजन शिखर धवन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे, इतना ही नहीं हो सकता है कि वो इस सीजन ऑरैन्ज कैप भी जीत सकते हैं। कगिसो रबाडा पंजाब किंग्स के लिये सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बनेंगे और पर्पल कैप भी जीत सकते हैं। सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन और शाहरुख खान के बीच कड़ी जंग देखने को मिलेगी, लेकिन मुझे लगता है कि यह लिविंगस्टोन होंगे। मुझे लगता है कि पंजाब किंग्स के पास जिस तरह की टीम है उस हिसाब से उन्हें टॉप 4 में पहुंचना चाहिये।'

जानें कैसी हो सकती है पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

जानें कैसी हो सकती है पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की टीम को 15वें सीजन में अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है, जिसको लेकर आकाश चोपड़ा ने मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली टीम की संभावित प्लेइंग 11 का भी ऐलान किया है।

उन्होंने कहा,'पंजाब के लिये धवन और मयंक पारी का आगाज करेंगे और शायद वो पूरे सीजन ओपन करते नजर आयें। पहले कुछ मैचों में बेयरस्टो के नहीं होने से वो प्रभसिमरन सिंह को नंबर 3, लियाम लिविंगस्टोन को नंबर 4, शाहरुख खान नंबर 5 और बेनी हॉवेल को नंबर 6 पर खेलने का मौका देंगे। यहां से ओडेन स्मिथ, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, संदीप शर्मा और अर्शदीप सिंह उनके गेंदबाज के रूप में शामिल होंगे। वहीं यह टीम बेयरस्टो की वापसी के साथ और बेहतर होगी।'

आईपीएल ऑक्शन में पंजाब के पास था सबसे बड़ा पर्स

आईपीएल ऑक्शन में पंजाब के पास था सबसे बड़ा पर्स

उल्लेखनीय है कि पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल ऑक्शन से पहले मयंक अग्रवला और अर्शदीप सिंह समेत सिर्फ 2 ही खिलाड़ियों को रिटेन किया था और नीलामी के दौरान सबसे बड़ी पर्स लिमिट के साथ उतरी थी। नीलामी के दौरान पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा सक्रिय रही थी और काफी मजबूत टीम बनाने का काम किया।

गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें पंजाब किंग्स की टीम कोच और खिलाड़ियों के मामले में बनती बिगड़ती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+