IPL 2022 : गुजरात की टीम में शामिल हुए 9 ऑलराउंडर, जानिए कैसी है पूरी टीम

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान गुजरात टाइटंस ने देशी खिलाड़ियों पर भी खूब पैसा लुटाया। टीम ने बेंगलुरू में चली दो दिन की मेगा नीलामी में 20 खिलाड़ी खरीदे। उन्होंने अपने पर्स में सिर्फ 15 लाख ही बचाए। बाकी रकम खिलाड़ियों पर लगा दी। नीलामी के दौरान टीम द्वारा चुने गए कुछ प्रमुख खिलाड़ी मोहम्मद शमी, जेसन रॉय और लॉकी फर्ग्यूसन थे। लॉकी फर्ग्यूसन को गुजरात ने सबसे ज्यादा 10 करोड़ दिए। कुल मिलाकर नीलामी में 8 ऑलराउंडर खरीदे। 7 गेंदबाज, तीन बल्लेबाज व 2 विकेटकीपर खरीदे।

Gujarat team

आईपीएल नीलामी 2022 में गुजरात टाइटंस के पर्स में 52 करोड़ थे। इससे पहले टीम ने पहले हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल के रूप में 3 ड्राफ्ट खिलाड़ियों को चुना था। जबकि पांड्या और खान को 15 करोड़, शुभमन गिल को 8 करोड़ रुपए में साइन किया गया था। हार्दिक भी ऑलराउंडर हैं। इस तरह टीम में अब कुल 9 ऑलराउंडर हो चुके हैं। हार्दिक पांड्या आईपीएल 2022 में टीम के कप्तान होंगे। टीम ने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन को बल्लेबाजी कोच और टीम का मेंटर चुना है, जबकि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी विक्रम सोलंकी को 'क्रिकेट का निदेशक' नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : दिल्ली में शामिल हुए धाकड़ खिलाड़ी, देखें कैसी है पूरी टीम, किसे मिला कितना पैसा

ये रही गुजरात टाइटन्स की पूरी टीम

हार्दिक पांड्या- भारतीय ऑलराउंडर- (15 करोड़ रुपये)

राशिद खान- गेंदबाज (15 करोड़ रुपये)

शुभमन गिल- बल्लेबाज (8 करोड़ रुपये)

मोहम्मद शमी- भारतीय गेंदबाज- (6 करोड़ 25 लाख)

डेविड मिलर- विदेशी बल्लेबाज- (3 करोड़)

जेसन रॉय- विदेशी बल्लेबाज- (2 करोड़)

रिद्धिमान साहा- भारतीय विकेट कीपर- (1 करोड़ 90 लाख)

मैथ्यू वेड- ओवरसीज विकेट कीपर- (2 करोड़ 40 लाख)

लॉकी फर्ग्यूसन- विदेशी गेंदबाज- (10 करोड़)

अभिनव सदरंगानी- भारतीय बल्लेबाज- (2 करोड़ 60 लाख)

राहुल तेवतिया- भारतीय ऑलराउंडर- (9 करोड़)

नूर अहमद- विदेशी गेंदबाज- (30 लाख)

आर. साई किशोर- भारतीय गेंदबाज- (3 करोड़)

डोमिनिक ड्रेक्स- ओवरसीज ऑलराउंडर- (1 करोड़ 10 लाख)

विजय शंकर- भारतीय ऑलराउंडर- (1 करोड़ 40 लाख)

जयंत यादव- भारतीय ऑलराउंडर- (1 करोड़ 70 लाख)

दर्शन नालकांडे- भारतीय ऑलराउंडर- (20 लाख)

यश दयाल- भारतीय गेंदबाज- (3 करोड़ 20 लाख)

बी साईं सुदर्शन- भारतीय ऑलराउंडर- (20 लाख)

गुरकीरत सिंह- भारतीय ऑलराउंडर- (50 लाख)

अल्जारी जोसेफ- ओवरसीज बॉलर- (2 करोड़ 40 लाख)

वरुण आरोन- भारतीय गेंदबाज- (50 लाख)

प्रदीप सांगवान- भारतीय ऑलराउंडर- (20 लाख)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+