IPL 2022 के 10 बेस्ट फोटो, इनको देखते ही पूरा सीजन एक झलक में समझ आ जाता है

नई दिल्ली, 30 मई: आईपीएल का 2022 सीजन एक नए चैंपियन के साथ समाप्त हो गया है। जैसा कि हर सीजन में होता है इस बार भी कई उतार-चढ़ाव भरे पल देखने को मिले। विराट कोहली पूरे सीजन में खराब फॉर्म से जूझते रहे तो जॉस बटलर के बल्ले से रनों का दरिया बहता रहा। लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमें प्लेऑफ में पहुंची तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसे पुराने धुरंधर बाहर हो गए। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही बेस्ट आईपीएल 2022 के पलों को फोटो के जरिए देखेंगे।

एक नई टीम पहली बार में चैम्पियन बनी

एक नई टीम पहली बार में चैम्पियन बनी

गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या की अगुवाई में पहली बार प्रतियोगिता में उतरी और लीग मैचों में उन्होंने टॉप किया। गुजरात प्लेऑफ क्वालीफाई करने वाली पहली टीम भी बनी और वह 14 में 10 मैच जीतने में कामयाब हुए। इसके बाद प्लेऑफ में उनका सामना दोनों ही मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स से हुआ जहां उनको जीत मिली। इस तरीके से इस प्रतियोगिता में हार्दिक की टीम 16 मुकाबले खेले और 12 मैच जीतने में कामयाब रही। एक नई फ्रेंचाइजी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

Recommended Video

    IPL 2022 Final: Gujarat Titans made multiple records by lifting IPL Title | Oneindia Sports
    हार्दिक पांड्या का ट्रॉफी उठाना

    हार्दिक पांड्या का ट्रॉफी उठाना

    हार्दिक एक कप्तान के तौर पर इस प्रतियोगिता में खेलने उतरे थे। इससे पहले वे मुंबई इंडियंस का अभिन्न हिस्सा थे। हार्दिक पहली बार आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने ना केवल आगे बढ़कर अगुवाई की बल्कि गेंद और बल्ले दोनों से अपने आप को साबित कर दिया। हार्दिक ने फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच भी हासिल किया। पांड्या ने 15 मैचों में 487 रन बनाए और 8 विकेट लेने में भी कामयाबी हासिल की।

    शुबमन गिल ने जड़ा विजयी छक्का

    शुबमन गिल ने जड़ा विजयी छक्का

    सीजन 2022 का वह पल भी बड़ा शानदार था जब शुबमन गिल ने मैकॉय की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाया और गुजरात को पहले ही सीजन में चैंपियन बना दिया। शुबमन ने जीत के बाद कहा है कि यह जीत उनके लिए इतनी बड़ी है जैसे कि उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल जीता। गिल केकेआर के खेमे से गुजरात टाइटंस के पास आए थे और उन्होंने अपनी काबिलियत को बखूबी साबित कर दिया।

    1 लाख से ज्यादा दर्शकों से भरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम

    1 लाख से ज्यादा दर्शकों से भरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम

    फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ जिसकी क्षमता एक लाख से भी ज्यादा है और यहां पर फाइनल मैच में एक लाख से भी अधिक लोग मौजूद थे। कोरोनावायरस के चलते बंद दरवाजों या फिर बिल्कुल सीमित भीड़ में खेले गए आईपीएल का फाइनल इस तरीके से होते देखना अपने आप में बड़ा ही रोमांचक अनुभव था और यह भी इस मैच का यह भी सीजन का एक बेस्ट पल था।

    आखिर हो गई क्लोजिंग सेरेमनी

    आखिर हो गई क्लोजिंग सेरेमनी

    ऐसे ही एक बेस्ट तस्वीर आप क्लोजिंग सेरेमनी की देख सकते हैं जहां पर दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान और बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने प्रस्तुति दी। बीसीसीआई ने तीन 3 साल में यह क्लोजिंग सेरेमनी कराई है जिसके चलते आईपीएल अपने रंगारंग तरीके से समाप्त हुआ।

    रजत पाटीदार की ना भूलने वाली पारी

    रजत पाटीदार की ना भूलने वाली पारी

    आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर मुकाबला चल रहा था और रजत पाटीदार एक के बाद एक ताबड़तोड़ शॉट लगाकर मैच को लखनऊ सुपर्जायंट्स की पकड़ से ले जा रहे थे। पाटीदार ने उस मैच में केवल 56 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली थी और विराट कोहली ने इसको आईपीएल में खेली गई अब तक की सबसे बेहतरीन पारियों में शामिल किया था। पाटीदार का वह फॉर्म और दिनेश कार्तिक के साथ उनकी जादुई साझेदारी निश्चित तौर पर इस सीजन का एक और बेस्ट पल है।

    जोस 'द बॉस'

    जोस 'द बॉस'

    राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर का बल्ला पूरे सीजन में चला और उन्होंने 17 मैचों में 863 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। बटलर लीग मैचों की अंतिम स्टेज में आउट ऑफ फॉर्म लगने लगे थे लेकिन बाद में उन्होंने वापसी की और पहले क्वालीफायर में 89 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके बाद दूसरे क्वालीफायर में उनके शतक ने आरसीबी को प्रतियोगिता से ही बाहर कर दिया। बटलर की यह शतकीय वापसी अपने आप में अद्भुत थी।

    विराट कोहली की दुखद फोटो

    विराट कोहली की दुखद फोटो

    वही विराट कोहली पूरे सीजन में रन बनाने के लिए जूझते रहे। उन्होंने दो अर्धशतक के साथ 16 पारियों में केवल 341 रन बनाए। कोहली एक समय इतने झुंझला गए कि उन्होंने लीग मैचों में पंजाब किंग्स के खिलाफ आउट होने के बाद आसमान में देखा और अपने दुख पर चिल्लाए। कोहली तब 20 रन बनाकर अच्छे लग रहे थे लेकिन रबाडा की गेंद ने उनके गल्व्स का एक हिस्सा छू लिया था।

    धोनी का वापस लौट के आना

    धोनी का वापस लौट के आना

    महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में जब कप्तान के तौर पर वापस आए तो वह भी इस सीजन की एक प्रमुख हाईलाइट है। रवींद्र जडेजा खराब फॉर्म और लगातार हार के बाद कप्तानी के दबाव को सहन नहीं कर पाए और धोनी ने इसी सीजन में ही अपनी कप्तानी वापसी की। उसके बाद जडेजा की सीएसके से खटपट की खबरें भी आई और भी चोट के चलते आखिरकार बाद में पूरे सीजन से ही बाहर हो गए थे।

    उमरान मलिक की गेंद पर उड़ते डंडे

    उमरान मलिक की गेंद पर उड़ते डंडे

    सनराजर्स हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक को सबसे ज्यादा चर्चा मिली। उनकी रफ्तार 150kmph थी। उन्होंने टूर्नामेंट विजेता गुजरात टाइटंस के खिलाफ लीग मैचों में 5 विकेट हासिल किए थे जिसमें चार बोल्ड थे। उस मैच में उमरान मलिक को देखना सीजन के बेस्ट पलों में ऊपर रखा जाएगा।

    यह भी पढ़ें- नेहरा ने एक कागज और कलम से लैपटॉप, मैकबुक को हरा दिया, GT के कोच को फैंस ने किया सलाम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+