रोहित शर्मा को इंजमाम उल हक ने बताया ठंडा कप्तान, एशिया कप से दबाव में नजर आ रहे

Rohit Sharma Inzamam Ul Haq: विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच से पहले हर कोई उम्मीद कर रहा था कि भारत इस मुकाबले में जीत दर्ज करके फाइनल में पाकिस्तान का सामना करेगी। हर किसी को उम्मीद थी कि विश्वकप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से शर्मनाक हार के बाद भारत का विश्वकप में सफर खत्म हो गया। भारत की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़ा किया है।

बिल्कुल ठंडे नजर आए रोहित

बिल्कुल ठंडे नजर आए रोहित

इंजमाम उल हक ने कहा कि इंग्लैंड ने क्रिकेट के इतिहास में सबसे आसान सेमीफाइनल में से एक खेला है। मेरे हिसाब से पिछले एक साल से यह महसूस कर रहा हूं कि भारत की टीम जब पाकिस्तान भारत की टीम बहुत बड़ी टीम है, लेकिन कप्तान की बॉडी लैंग्वेज टीम में जाती है। रोहित शर्मा के चेहरे पर बहुत परेशानी दिखती है, वह बिल्कुल ठंडे आदमी नजर आते हैं। उनके चेहरे पर दबाव नजर आता है। उनकी यह बॉडी लैंग्वेज टीम में गई है। असल में कप्तान की बॉडी लैंग्वेज अगर दबाव में नजर आती है तो टीम भी दबाव में आती है।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Team India की हार पर Ramiz Raja ने भी लिए मजे, कही ये बात | *Cricket
    विराट सकारात्मकता लाने में सफल हुए थे

    विराट सकारात्मकता लाने में सफल हुए थे

    इंजमाम ने कहा कि जबतक विराट कोहली कप्तान थे, उन्होंने टीम में सकारात्मकता लाने में सफलता हासिल की थी। दूसरे खिलाड़ी काफी अच्छे हैं लेकिन विराट और बाकी के खिलाड़ियों में बहुत फर्क है। मुझे अफसोस है कि भारत हार गया, मैं चाहता था कि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल हो। मेरा दिल था दोनों एशिया की टीम ऑस्ट्रेलिया में फाइनल खेलती। मैंने यह महसूस किया है कि रोहित शर्मा बहुत दबाव में नजर आए। आपके शरीर की भाषा टीम पर असर डालती है। आपकी बॉडी लैंग्वेज बताती है कि आपके भीतर संदेह है कि आप मैच जीत सकते हैं या नहीं।

    एशिया कप से रोहित दबाव में नजर आ रहे हैं

    एशिया कप से रोहित दबाव में नजर आ रहे हैं

    रोहित की कप्तानी को लेकर इंजमाम ने कहा कि मैं एशिया कप से मैच देख रहा हूं, रोहित शर्मा दबाव में नजर आए, बतौर कप्तान उनका खुद का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है। विराट कोहली की टीम हर जगह लड़ती नजर आती थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ भारत बहुत ज्यादा दबाव में था। जब भी बड़ा मैच होता था, टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर परेशानी नजर आती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+