World Cup 2023 से पहले पाकिस्तान को सताया कुलदीप यादव का डर! जानें क्या बोल गए PAK चीफ सेलेक्टर

World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पीसीबी के वर्तमान मुख्य चयनकर्ता और पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान की वर्ल्ड कप स्क्वॉड का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कुलदीप यादव को लेकर एक सवाल पर मजेदार जवाब दिया है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से मिडिल ओवरों में पाकिस्तान की जोड़ी शादाब खान और मोहम्मद नवाज द्वारा लिए गए विकेटों की कमी को लेकर चिंता बढ़ रही है। हालांकि, इंजमाम का मानना है कि इसकी तुलना कुलदीप या किसी अन्य स्पिनर से नहीं की जानी चाहिए क्योंकि पाकिस्तान उनके पास जो है उसी के साथ काम कर रहा है।

 India vs pakistan

पाकिस्तान की विश्व कप टीम की घोषणा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए इंजमाम-उल-हक ने उनके स्पिनरों के बारे में क्या कहा कि, 'पहली समस्या यह है कि मैं कुलदीप यादव का चयन नहीं कर सकता। वह दूसरी टीम के लिए खेलते हैं। शादाब और नवाज के साथ मैंने निरंतरता बनाए रखने की कोशिश की है। आप सही हैं कि पिछले कुछ समय में उनका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा है और हमें उम्मीद है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।' अन्यथा हमारे पास उसामा मीर का विकल्प है।'

मोहम्मद आमिर को लेकर क्या बोले इंजमाम-उल-हक
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने हाल ही में संकेत दिया था कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। नसीम शाह के घायल होने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या आमिर को उनके विकल्प के रूप में विचार किया जाएगा।

इस पर इंजमाम-उल-हक ने कहा कि, 'आमिर एक अच्छे गेंदबाज हैं, यह बात हर कोई जानता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अगर वह पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं, तो उन्हें यहां आकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना चाहिए, प्रदर्शन करना चाहिए और फिर विचार किया जाएगा। जैसा कि पहले कहा गया है, यहां किसी के लिए दरवाजे बंद नहीं हैं।'

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका तो खिलाड़ी ने उठाया बड़ा कदम, वनडे सीरीज से खुद का नाम लिया वापस

विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान) फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, उसामा मीर, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली। रिजर्व खिलाड़ी- अबरार अहमद, जमान खान, मोहम्मद हारिस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+