वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका तो खिलाड़ी ने उठाया बड़ा कदम, वनडे सीरीज से खुद का नाम लिया वापस
Jason Roy opts out of Ireland ODI: इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जेसन रॉय ने आयरलैंड दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है। दरअसल, वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। लेकिन दूसरे मुकाबले से ठीक पहले जेसन रॉय ने टीम से अपना नाम वापस ले लिया है।
वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली जगह: जेसन रॉय ने 2015 वर्ल्ड कप और 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। जेसन रॉय का यह आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा था। ऐसे में वह इस टीम का हिस्सा होकर संन्यास लेना चाहते थे। लेकिन जेसन रॉय को इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किया है। जैसन रॉय की जगह हैरी ब्रूक को टीम में शामिल किया गया है।

जगह नहीं मिलने से निराश: जेसन रॉय टीम में जगह नहीं मिलने से बेहद निराश हैं। वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के बाद जब उन्हें आयरलैंड सीरीज के लिए बुलाया गया तो वह इसके लिए तैयार नहीं थे। इंग्लैंड के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने रॉय को लेकर कहा कि वह टीम में शामिल नहीं किए जाने से खुश नहीं थे। ल्यूक राइट ने कहा कि हमने जेसन को स्पष्ट किया है कि वो आयरलैंड के खिलाफ खेले या नहीं खेले, लेकिन हम कोई बुरे विचार उनके लिए नहीं लाएंगे।
आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: जैक क्रॉली (कप्तान), बेन डकेट (उपकप्तान), रेहान अहमद, टॉम कोहलर-कैडमोर, ब्रायडन कार्स, सैम हेन, विल जैक्स, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, फिल साल्ट, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड।
वर्ल्ड कप 2023 के इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।












Click it and Unblock the Notifications