विश्वकप फाइनल से पहले बोले इंजमाम उल हक, अब पाकिस्तान को रोकना नामुमकिन
Inzamam Ul Haq says Pakistan Unstopable: पाकिस्तान अब अनस्टॉपेबल है। सेमीफाइनल में जीत के बाद मुझे उम्मीद है कि फाइनल में पाकिस्तान जीत दर्ज करेगी। पाकिस्तान कहां से सेमीफाइनल में पहुंचा है, यह बहुत ही जबरदस्त चीज है। पाकिस्तान ने जिस तरह की क्रिकेट खेली है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। शाहीन जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं वह जबरदस्त है। चोट के बाद वापसी के बाद इस तरह का प्रदर्शन करना लाजवाब है। शाहीन पहले ओवर में ब्रेक थ्रू देते हैं, वह दूसरी टीम की कमर को तोड़ देते हैं, यह शाहीन की जबरदस्त चीज है।

पाकिस्तान को रोकना अब नामुमकिन
पहले मिडल ऑर्डर परफॉर्म कर रहा था लेकिन टॉप ऑर्डर परफॉर्म नहीं कर रहा था। हमारी गेंदबाजी शुरू से अच्छी हो रही थी। हर चीज हमारे पक्ष में जानी शुरू हो गई है। 13 तारीख के फाइनल में अब पाकिस्तान को रोकना नामुमकिन है। अब पाकिस्तान के पीछे को कोई आंकड़े मायने रखता है। मुझे नहीं लगता है कि अब पाकिस्तान हारेगा। एक्सपर्ट की कई राय पाकिस्तान को लेकर गलत हुई है। लड़कों ने उन्हें गलत साबित किया है। रिजवान की सोच जबरदस्त है। इतने बड़े टूर्नामेंट में बाबर आजम टीम को गिरने नहीं दे रहे थे, बावजूद इसके उनकी फॉर्म अच्छी नहीं थी।

बाबर ने टीम को गिरने नहीं दिया
इंजमाम ने कहा कि बाबर ने टीम को गिरने नहीं दिया। सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद हमारी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के स्टाफ को भी इसका क्रेडिट देना चाहिए। हमारी टीम हर मैच में लड़ती नजर आई। पाकिस्तान की टीम जबरदस्त खेल रही है। हर क्षेत्र में टीम ने बेहतर किया है। जिस तरह से पाकिस्तान खेल रही है मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम सबसे अच्छा खेल रही है। पिचले 3-4 मैचों में पाकिस्तान ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।

फाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला
बता दें कि विश्वकप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का अब इंग्लैंड से सामना होगा। इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल मुकाबले में 10 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 13 नवंबर को मेलबर्न में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। देखने वाली बात है कि क्या एक बार फिर से पाकिस्तान टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम कर पाता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications