'रोहित शर्मा हमें ना सिखाएं,' इंजमाम उल हक की बौखलाहट फिर आई सामने, कर दी सारी हदें पार

भारतीय टीम के गेंदबाजों को टी20 वर्ल्ड कप में रिवर्स स्विंग मिली है। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह दोनों के साथ ही ऐसा हुआ है। इसे लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने सवाल उठाया था। इंजमाम उल हल ने भारतीय टीम के ऊपर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया था।

इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की तरफ से प्रतिक्रिया आई थी। रोहित ने बताया कि हमारे साथ ही नहीं, बल्कि अन्य टीमों के साथ भी ऐसा है। स्विंग उनको भी मिला है। रोहित शर्मा ने कहा था कि वेस्टइंडीज में गर्म कंडीशंस की वजह से बॉल स्विंग हुई है।

rohit sharma

रोहित ने टेम्परिंग के बयान पर कहा कि भाई अभी मैं इस पर क्या जवाब दूँ। इस तरह की गर्म कंडीशंस में खेलने से बॉल स्विंग होता ही है। यह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं है। कई बार दिमाग खोलकर रखना होता है। आपको यह समझना होता है कि कहाँ खेल रहे हैं।

इस पर इंजमाम उल हक की तरफ से बयान आया है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा को हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि रिवर्स स्विंग कैसे होता है। कितनी धूप में रिवर्स स्विंग किस तरह होता है। जो लोग यह सिखाने वाले हैं, उनको नहीं सिखाया करते। इंजमाम ने कहा कि रिवर्स स्विंग पाकिस्तान ने ही इजाद की थी।

उल्लेखनीय है कि भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक काफी बेहतरीन कार्य किया है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पराजित करते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया है। अब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+