INDW vs SAW: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप फाइनल आज, कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज

INDW vs SAW Weather Report: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन इस महामुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। यह टूर्नामेंट पहले से ही बारिश से प्रभावित रहा है। वर्ल्ड कप में खेले गए अब तक 30 मैचों में से 6 मुकाबले रद्द हो चुके हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच नवी मुंबई का मैच भी बारिश के कारण नहीं हो पाया था।

फाइनल मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा (INDW vs SAW Weather Report)

मौसम विभाग और एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार फाइनल के दिन यानी रविवार, 2 नवंबर को बारिश की अच्छी-खासी संभावना है। रविवार को बारिश की 63% आशंका है। शाम 4 बजे से 7 बजे के बीच 50% से अधिक बारिश का अनुमान है, जो मैच के सबसे अहम समय में खलल डाल सकता है। दिन में तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन दोपहर में यह 38 डिग्री तक जा सकता है। शाम को तापमान 25 डिग्री तक गिरेगा।

INDW vs SAW 1

रिजर्व डे के दिन भी मैच होना मुश्किल

इस तरह के मौसम में ओस एक बड़ा कारक बनेगी, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है। अगर मैच रविवार को पूरा नहीं हो पाता है तो इसके लिए सोमवार, 3 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है। हालांकि, रिज़र्व डे पर भी बारिश की 55% संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।

मैच नहीं होने पर क्या होगा?

ग्रुप स्टेज मैचों के विपरीत, नॉकआउट मैचों और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखे जाने के नियम है। यदि मैच 2 नवंबर को पूरा नहीं हो पाता है तो यह अगले दिन यानी 3 नवंबर को वहीं से शुरू होगा जहां यह रुका था। मैच को पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी, लेकिन अगर रिज़र्व डे पर भी बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करके फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रनों के बड़े अंतर से मात दी। अब सबकी निगाहें आसमान पर टिकी हैं कि क्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह ऐतिहासिक फाइनल बिना किसी बाधा के पूरा हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+