IND vs PAK: भारतीय महिलाओं ने निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, वर्ल्ड कप में बुरी तरह रौंदा

IND vs PAK: महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो में मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। हालांकि रेफरी और टॉस होस्ट की गलती से जीता हुआ टॉस भारत के हाथ से निकलकर पाकिस्तान के पक्ष में चला गया। पहले बैटिंग करते हुए भारत की टीम 247 रनों पर आउट हो गई।

टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अच्छी शुरुआत की। प्रतिका और स्मृति मंधाना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रनों की भागीदारी की। इसी बीच स्मृति के रूप में भारत को पहला झटका लगा। उनको 23 के निजी स्कोर पर फातिमा ने आउट कर दिया।

ind vs pak live

यहां से पाकिस्तान ने भारत को कुछ और झटके दिए। अच्छी बैटिंग कर रहीं प्रतिका भी 31 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर अच्छी शुरुआत को बरकरार रखने में नाकाम रहीं, वह 19 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। इस तरह भारत का स्कोर 3 विकेट पर 106 रन हो गया।

मुश्किल स्थिति में हरलीन देओल और जेमिमा रोड्रिग्स ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने स्कोर को आगे बढाते हुए टीम को 150 पार पहुंचा दिया। इसके बाद हरलीन 46 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। कुछ ही देर में रोड्रिग्स भी 32 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं, भारत का स्कोर 159/5 हो गया।

दीप्ति शर्मा के बल्ले से 25 रनों की पारी आई। उनके अलावा स्नेह राणा ने 20 रन बनाए। बाद में ऋचा घोष ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 20 गेंदों में 35 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय टीम 50वें ओवर की अंतिम गेंद तक 247 पर आउट हो गई। डायना बैग ने पाक के लिए 4 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तान की शुरुआत भी खराब रही। ओपनर मुनिबा अली 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। उनके बाद दो विकेट और गिरे। इससे स्कोर 26/3 हो गया। यहां से नतालिया परवेज और सिदरा अमीन ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच नतालिया 33 के स्कोर पर क्रांति गौड़ ने आउट कर दिया। इससे पाक का स्कोर 95/4 हो गया।

इसके बड़ा सिदरा अमिन ने शानदार बैटिंग करते हुए एक फिफ्टी जमाई और रन बनाते चली गईं लेकिन अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिला। अंत में सिदरा भी 81 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। इसके बाद पाकिस्तान की टीम 159 रनों पर आउट होकर 88 रनों से हार गई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ ने 3-3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+