T20 World Cup: भारतीय टीम ने की बदलाव की तैयारी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम से बाहर होगा यह खिलाड़ी?
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर ओवर में भारतीय टीम अपना मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। टीम इंडिया ने लीग चरण में अपने तीन मैच जीते थे और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब सुपर आठ में कड़ी मुकाबले होने की उम्मीद की जा सकती है।
सुपर आठ में भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन कैसा होगा, यह देखने वाली बात होगी। टीम इंडिया में बदलाव किया जा सकता है। यूएस के बाद अब मुकाबले वेस्टइंडीज में होने हैं। सुपर आठ में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस में खेलने वाली है।

बारबाडोस की पिच से स्पिनरों को मदद मिल सकती है। अफगान टीम के पास धांसू स्पिनर मौजूद है। ऐसे में भारतीय टीम भी इस विभाग में पीछे नहीं रहना चाहेगी। टीम इंडिया अपने स्पिन विभाग को मजबूती प्रदान करने के लिए टीम में बदलाव कर सकती है।
भारतीय टीम विशेषज्ञ स्पिनर कुलदीप यादव को मैदान पर उतार सकती है। ग्रुप चरण में यादव को मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। खबरों की मानें, तो बारबाडोस की पिच में नमी नहीं होगी, यह सूखा विकेट रहेगा और स्पिन फ्रेंडली होगा। अगर कुलदीप को लाया जाएगा, तो बाहर कौन होगा?
इस समय की स्थिति पर नज़र डाली जाए, तो मोहम्मद सिराज की एक ऐसा नाम है, जो बाहर हो सकते हैं। अक्षर पटेल और जडेजा बैटिंग अच्छी करते हैं। बुमराह और अर्शदीप ने विकेट झटके हैं। कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर लाने के लिए सिराज को बाहर किया जा सकता है।
हालांकि टीम में युजवेंद्र चहल भी मौजूद हैं लेकिन कुलदीप की गेंदबाजी पर बल्लेबाजों को ज्यादा परेशानी होगी। उनके पास विविधता भी है। चायनामैन स्पिनर को खेलने की आदत बल्लेबाजों को ज्यादा नहीं होती है। ये सभी बातें कुलदीप यादव के पक्ष में जा रही है। हालांकि जडेजा को भी बाहर करने का ऑप्शन है लेकिन इससे बैटिंग में गहराई खत्म हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications