वर्ल्ड कप में हार के बाद भी भारतीय खिलाड़ी करेंगे बंपर कमाई, जानें ब्रांड्स दे रहे कितने करोड़ रुपये
Indian Players brand value: भारतीय क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेटर पैसों के मामले में वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करते हैं। ब्रांड प्रमोशन से भारतीय खिलाड़ी हर माह करोड़ों की कमाई करते हैं। विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर है। कोहली सोशल मीडिया पोस्ट से ही करोड़ों कमाते हैं।
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि हारने के बाद भी उनके ब्रांड एंडोर्समेंट फीस में गिरावट नहीं आई। अब भारतीय खिलाड़ियों को ब्रांड प्रमोशन के लिए बढ़ी हुई राशि मिलने वाली है। यानी कमाई के मामले में चाँदी हो गई है।

मोहम्मद शमी को किसी ब्रांड के लिए 10 लाख मिलते थे, उसके लिए अब 12 लाख रुपये मिलने की खबरें सामने आई हैं। शमी का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में सबसे बेहतरीन रहा था। हार के बाद भी ब्रांड्स का भरोसा भारतीय खिलाड़ियों के ऊपर बढ़ गया है और फीस भी बढ़ने की खबरें हैं।
भारतीय खिलाड़ियों की ब्रांड एंडोर्समेंट फीस में 30 से भी ज्यादा फीसदी वृद्धि होने की उम्मीद है। ब्रांड्स प्रमोशन के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बढ़ी हुई फीस ऑफर की जा रही है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, बुमराह आदि की मांग बढ़ी है।
विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, लिहाजा उनकी मांग बढनी थी। इसके अलावा शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। रोहित शर्मा ने बल्ले से तूफान मचाते हुए हर गेंदबाज की धुनाई की थी। इन तीनों की मांग ब्रांड प्रमोशन के लिए बढ़ी है।
रोहित शर्मा के साथ रिलायंस के राइज वर्ल्ड वाइड की डील होने की उम्मीद है। ब्रांड वैल्यू बढ़ने से ही इस तरह की चीजें सामने आ रही है। कप्तान रोहित शर्मा की लीडरशिप और बैटिंग दोनों बेहतरीन रही हैं। ऐसे में ब्रांड्स भी अब उनके पीछे भाग रहे हैं। वर्ल्ड कप में टीम की हार का कोई फर्क नहीं पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications