टेस्ट और टी-20 की बादशाह इंडिया को वनडे में झटका, वर्ल्ड कप से पहले बड़ा नुकसान
भारतीय टीम नम्बर तीन पर आ गई है। पाकिस्तान नम्बर दो पर है। टेस्ट और टी20 प्रारूप में भारतीय टीम की स्थिति अब भी अच्छी है।

ICC Rankings: आईसीसी ने अपनी वार्षिक रैंकिंग अपडेट की घोषणा की, इसमें भारतीय टीम को नुकसान का सामना करना पड़ा है। साल 2022-23 की रैंकिंग तीनों प्रारूप में जारी की गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वनडे में टॉप स्थान हासिल किया। मई 2022 से पहले के मैचों का 50 फीसदी वेटेज है। बाद के मैचो का 100 फीसदी लिया है।
पाकिस्तान की टीम भी वनडे में नम्बर दो की पोजीशन पर है। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद रेड बॉल क्रिकेट में अपनी बादशाहत गंवा दी थी। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 4-1 से जीती थी। अगर वे 5-0 से सीरीज जीत जाते तो ऑस्ट्रेलिया को वनडे रैंकिंग में पछाड़ सकते थे।
भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नम्बर एक है और उसी तरह टी20 में भी पहले स्थान पर मौजूद है लेकिन वनडे में नम्बर तीन पर चली गई। यह एक बड़ा झटका कहा जा सकता है। पाकिस्तान और भारत के बीच महज एक रेटिंग पॉइंट का अंतर है।
टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की बादशाहत कायम है। वहां भारत के आस-पास अन्य कोई टीम नहीं है। भारतीय टीम के पास कुल 121 रेटिंग पॉइंट है। ऑस्ट्रेलिया के 116 और इंग्लैंड के 114 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वनडे में नम्बर दो की टीम पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट में पीछे है। पाकिस्तानी टीम छठे स्थान पर मौजूद है।
टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम नम्बर एक आर है। टीम इंडिया के पास 267 रेटिंग पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड की टीम के पास 259 अंक हैं। ऐसे में टीम इंडिया यहां भी आगे नज़र आ रही है। नम्बर तीन पर न्यूजीलैंड, चार पर पाकिस्तान और पांच पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है।
भारतीय टीम दो प्रारूप में नम्बर एक है और वनडे में नम्बर तीन है। पाकिस्तान और भारत के बीच ज्यादा फासला नहीं है। टीम इंडिया जल्दी ही नम्बर दो की कुर्सी पर आ सकती है। नम्बर एक के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई टीम की जगह नीचे शिफ्ट करनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications