WTC अंक तालिका में भारतीय टीम की लंबी छलांग, जानिए ऑस्ट्रेलिया से कितना है फासला
WTC Points Table: कानपुर टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पीटकर भारतीय टीम ने अंक तालिका में अपना दबदबा बनाया है। भारतीय टीम ने अपने अंक प्रतिशत में सुधार करते हुए ऑस्ट्रेलिया से फासला बढ़ा लिया है। कानपुर टेस्ट मैच से पहले यह अंतर थोड़ा कम था लेकिन अब मामला ठीक है।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने अब तक कुल 11 मैच इस चक्र में खेले हैं और आठ मैचों में जीत दर्ज करते हुए टॉप स्थान हासिल किया है। भारत को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच ड्रॉ रहा है। टीम इंडिया के 98 अंक हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के बाद नम्बर दो पर है।

जहाँ तक अंक जीत प्रतिशत की बात है, तो 74.24 के साथ भारतीय टीम डोमिनेट कर रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक प्रतिशत के मामले में पीछे है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 62.50 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। हालांकि 12 में से 8 मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया के पास 90 पॉइंट्स हैं।
अंक तालिका में तीसरे स्थान पर एक चौंकाने वाला नाम है। श्रीलंकाई टीम ने अपना स्थान दर्ज कराया है। हाल ही में न्यूजीलैंड को पराजित करने के बाद श्रीलंकाई टीम ने अंक तालिका में बेहतरीन उछाल हासिल करते हुए तीसरा नम्बर प्राप्त कर लिया। श्रीलंका ने 9 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है।
सीरीज में हार के साथ ही बांग्लादेश की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। बांग्लादेश टीम अब सातवें नम्बर पर है और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने का रास्ता भी नहीं बचा है। पाकिस्तान में सीरीज जीतने के बाद भारत में भी धमाल मचाने के उद्देश्य से बांग्लादेश टीम आई थी लेकिन निराशा हाथ लगी है।
WTC Points Table
भारत- 98 पॉइंट्स
ऑस्ट्रेलिया- पॉइंट्स
श्रीलंका- 60 पॉइंट्स
इंग्लैंड- 81 पॉइंट्स
दक्षिण अफ्रीका- 28 पॉइंट्स
न्यूजीलैंड- 36 पॉइंट्स
बांग्लादेश- 33 पॉइंट्स
पाकिस्तान- 16 पॉइंट्स
वेस्टइंडीज- 20 पॉइंट्स
नोट: पॉइंट्स से टीमों की रैंक तय नहीं होती, प्रतिशत जिसका ज्यादा है, वह रैंकिंग में ऊपर है। श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के साथ यही हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications