करो या मरो वाले मैच में बुरी फंसी भारतीय टीम, जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी दुविधा आई सामने
Jasprit Bumrah: इंग्लैंड के खिलाफ जब भारतीय टीम की घोषणा हुई थी, उस समय जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी। बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट से जुड़ी खबर सामने आई थी। बताया गया था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैचों में नहीं खेलने वाले हैं।
बुमराह को लीड्स टेस्ट में खेलने का मौका मिला था, भारत को उस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद एजबेस्टन टेस्ट मैच में उनको आराम दे दिया गया था। वहां आकाश दीप ने आकर तबाही मचाने का काम किया था और टीम इंडिया ने मैच अपने नाम कर लिया था।

इसके बाद लॉर्ड्स में बुमराह आए और गेंदबाजी भी अच्छी की लेकिन भारत को हार का सामना करना पड़ा। सीरीज में इंग्लैंड जीत के करीब है। मामला 2-1 पर आ गया है और इंग्लिश टीम को जीतने के लिए मैनचेस्टर में होने वाला अगला मुकाबला जीतना है।
Jasprit Bumrah नहीं खेले तो है नुकसान
अगर मैनचेस्टर में भारत को हार का सामना करना पड़ा, तो सीरीज चली जाएगी। यहां बुमराह के खेलने को लेकर दुविधा है। अगर बुमराह नहीं खेलते हैं और टीम हार गई, तो सीरीज गंवा देगी। अगर बुमराह खेलते हैं और टीम इंडिया मैच जीत लेती है, तब भी सीरीज हाथ से जाने का खतरा रहेगा। मैनचेस्टर में बुमराह खेलते हैं, तो इस सीरीज में उनके तीन टेस्ट मैच हो जाएंगे। अंतिम मैच में जीत दर्ज कर इंग्लैंड इस सीरीज में भारत को पटखनी दे सकती है।
Jasprit Bumrah की जगह कौन?
अब देखना यह होगा कि दुविधा की इस स्थिति में भारतीय टीम मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है। भारतीय टीम को काफी सावधानी से फैसला लेना पड़ेगा। अगर बुमराह बाहर रहेंगे, तो उनकी जगह अर्शदीप सिंह को टीम में लाया जा सकता है। अर्शदीप को रेड बॉल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल्स सकता है। 23 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications