धोनी के 'फेवरेट' गेंदबाज का बड़ा बयान, अगर मैं विराट की कप्तानी में खेलता तो भारत शायद तीन विश्व कप जीत जाता

नई दिल्ली, जुलाई 19। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। विराट कोहली लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। यह दौर कहीं न कहीं उनके करियर पर एक ऐसा दाग लगाएगा, जिसके निशान कभी नहीं धुल पाएंगे। वैसे विराट कोहली अभी तक अपने करियर में एक एक बेहतरीन कप्तान और लाजवाब बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन इसके अलावा कोहली को एक मलाल हमेशा रहेगा कि वो अपनी कप्तानी में भारत को एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जिता पाए। कोहली के इसी अफसोस को लेकर टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने बड़ा बयान दिया है।

Virat kohli

क्या कहा एस श्रीसंत ने?

एस श्रीसंत ने कहा है कि अगर वो विराट कोहली की कप्तानी में भारत के लिए खेलते तो शायद भारत तीन विश्व कप जीत जाता। एस श्रीसंत ने अपने शेयर चैट ऑडियो रूम पर क्रिकचैट के ताजा इंटरव्यू में कहा है, "अगर मैं विराट की कप्तानी में टीम का हिस्सा होता तो भारत 2015, 2019 और 2021 का भी विश्व कप जीत जाता।" श्रीसंत ने कहा कि हालांकि 2015 में कोहली नहीं धोनी टीम के कप्तान थे।

दो विश्व विजेता टीम का हिस्सा थे श्रीसंत

आपको बता दें कि एस श्रीसंत 2007 टी20 विश्व कप विजेता और 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे। उन दोनों ही विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। धोनी के बाद विराट को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की कप्तानी मिली थी। इसी चैंपियंस ट्रॉफ के फाइनल में टीम इंडिया पाकिस्तान के हाथों हार गई थी। बस यहीं से विराट की कप्तानी में आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीतने का सिलसिला शुरू हुआ जो विराट के कप्तानी छोड़ने तक जारी रहा।

विराट कोहली ने इसी साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बड़ी उपलब्धियां हासिल की, लेकिन विराट कभी टीम इंडिया को आईसीसी का खिताब नहीं दिला पाए, जिसका मलाल उन्हें जिंदगी भर रहेगा। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट में नंबर वन बनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+