भारतीय टीम इस साल अब कितने मैच खेलेगी? जानिए कब और किन टीमों से होंगे सभी मुकाबले
Indian Team Schedule: गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरा समाप्त किया है, जिसमें एकदिवसीय सीरीज अच्छी नहीं रही थी। टीम इंडिया को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने अपने सभी तीनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए जीत दर्ज की थी।
टीम इंडिया अब आगामी समय में घरेलू सीरीज खेलने के लिए तैयार है। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलनी है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा, यह मुकाबला 19 सितम्बर से खेला जाना है। दूसरा टेस्ट मुकाबला कानपुर में 27 सितम्बर से खेला जाना है।

भारत दौरे पर बांग्लादेश की टीम टी20 मैचों की सीरीज में भी खेलने वाली है। यह सीरीज क्रमशः 6, 9 और 12 अक्टूबर को होगी। मुकाबले धर्मशाला, नई दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाने हैं। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आने वाली है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम बेंगलुरु और पुणे में दो टेस्ट मुकाबले खेलेगी। पहला टेस्ट मुकाबला 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 1 नवम्बर को खेला जाना है। इसके बाद टीम इंडिया के विदेश दौरे शुरू होने वाले हैं। डरबन, गायबेरखा, सेंचुरियन, जोहांसबर्ग में चार टी20 होंगे। 8 नवम्बर को पहला और 18 नवम्बर को दूसरा टी20 खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला 13 और अंतिम मैच 15 नवम्बर को खेला जाएगा।
इसके बाद प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू हो जाएगी और टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में 22 नवम्बर को पर्थ में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। 6 दिस्मबर को एडिलेड में दूसरा टेस्ट मुकाबला शुरू होगा। तीसरा मैच 14 दिसम्बर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इसके बाद चौथा मुकाबला मेलबर्न में 26 दिसम्बर से शुरू होगा। अंतिम मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है।
भारतीय टीम वापस घर आएगी और चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज में खेलेगी। टी20 सीरीज के मैच 22, 25 और 28 जनवरी को क्रमशः चेन्नई, कोलकाता और राजकोट में होंगे। अगले दो मैच 31 जनवरी और 2 फरवरी को खेले जाएंगे। ये मैच पुणे और मुंबई में होंगे। तीन वनडे नागपुर, कटक और अहमदाबाद में होंगे। ये मैच 6, 9 और 12 फरवरी से होंगे।












Click it and Unblock the Notifications