वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पर पड़ी ICC की मार, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को मिली बड़ी सज़ा

Indian Team Fined: महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की हार मिलने के बाद अब आईसीसी का हथौड़ा मिला है।

हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के ऊपर मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। धीमे ओवर रेट की वजह से आईसीसी ने कार्रवाई की है। भारतीय टीम पर पांच फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा है। ऑस्ट्रेलिया ने 330 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम को पराजित कर दिया था। मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया था।

indian team

गेंदबाजी के दौरान भारतीय टीम निर्धारित समय के दौरान एक ओवर पीछे रह गई थी। इस वजह से कार्रवाई की गई। यह एक्शन एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के मिछेल पेरीएरा द्वारा लिया गया। आरोप ऑन-फील्ड अंपायर सू रेडफर्न और निमाली परेरा के साथ-साथ तीसरे अंपायर किम कॉटन और चौथे अंपायर जैकलीन विलियम्स ने लगाया था।

खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.22 के अनुसार ओवर रेट से जुड़े अपराध में निर्धारित समय में ओवर नहीं करने पर हर ओवर के हिसाब से पांच फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है। हरमनप्रीत कौर ने गलती मानते हुए सज़ा स्वीकार कर ली, इस वजह से अब मामले में आगे कोई सुनवाई नहीं होगी।

चार मैचों के बाद भारतीय टीम की स्थिति खराब हो गई है। शुरुआत में दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने पराजित कर दिया। अब अंक तालिका में भारतीय टीम चौथे स्थान पर लुढक गई है। पहले और दूसरे स्थान पर क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम है।

भारतीय टीम के पास अभी टॉप चार में जाने के लिए मौका है लेकिन अब आने वाले मैचों में प्रदर्शन बेहतर करना पड़ेगा, अन्यथा सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+