World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम हुई फाइनल, संजू सैमसन फिर से बाहर

Indian Team for World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार देर रात को वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम फाइनल कर ली। इस टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया है। केएल राहुल को टीम में जगह मिली है लेकिन सैमसन को एक बार फिर से दरकिनार कर दिया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार चयन समिति के हेड अजित अगरकर श्रीलंका गए और वहां रोहित शर्मा तथा राहुल द्रविड़ के साथ मीटिंग की। इसके बाद टीम चयन की प्रक्रिया को फाइनल किया गया। कैंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बाद मीटिंग हुई।

team india

तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा इस समय श्रीलंका में एशिया कप की टीम के साथ मौजूद हैं। उनको भी जगह नहीं मिल पाई है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में ईशान किशन को जगह मिली है। किशन को बेहतरीन फॉर्म का गिफ्ट मिल गया है। सूर्यकुमार यादव को भी टीम में शमिल किया गया है।

टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रविन्द्र जडेजा के रूप में तीन ऑल राउंडर शामिल किये गए हैं। स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव का नाम शामिल है। चहल एक बार फिर से टीम में जगह नहीं बना पाए। उनका वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया।

केएल राहुल को मेडिकल टीम ने फिट करार दिया है। इसके बाद अब वह भी एशिया कप में खेलने के लिए श्रीलंका जाने वाले हैं। भारतीय टीम के लिए राहुल का फिट होना अच्छी खबर कही जा सकती है। इससे पहले उनको हल्का निगल होने की खबर आई थी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए वह श्रीलंका नहीं गए थे। राहुल ने बेंगलुरु स्थित एनसीए में बल्लेबाजी की।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+