IND vs SA: फाइनल से पहले भारतीय टीम का अभ्यास सेशन रद्द, जानें क्या है इसका कारण
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम ने आज अभ्यास सेशन में हिस्सा नहीं लिया है। बारबडोस में होने वाले इस प्रैक्टिस सेशन को टीम इंडिया ने रद्द कर दिया।
आईसीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय टीम ने अपना अभ्यास सेशन रद्द कर दिया है। प्री मैच प्रेस वार्ता भी हो गई है। हालांकि इसके पीछे को ठोस कारण नहीं बताया गया है कि क्यों यह अभ्यास सेशन रद्द करने का फैसला लिया गया है। सेमीफाइनल एक कारण हो सकता है।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जमकर मजा लिया था। लगभग सभी बल्लेबाजों को खेलने का मौका मिला था।। थकान भी रही है। मैच के तुरंत बाद टीम इंडिया को ट्रेवल भी करना पड़ा है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए शायद अभ्यास मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीकी की टीमें इस वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं। टीम इंडिया ने सात मैचों में जीत दर्ज की और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सभी आठों मैचों में जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार फाइनल में खेल रही है।
भारतीय टीम के लिए पिछले दो मैचों में रोहित शर्मा ने बड़ा धमाका किया है। उनके बल्ले से जमकर रन आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन बनाने के बड़ा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी जमाई और धांसू प्रदर्शन के दम पर टीम को फाइनल तक का सफर तय करा दिया।












Click it and Unblock the Notifications